शादी समारोह में बम विस्फोट, 6 की मौत
शादी समारोह में बम विस्फोट, 6 की मौत
Share:

लागोस : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के तसहान एलेड कस्बे में छह लोग उस समय मारे गए, जब एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक शादी समारोह में बम विस्फोट कर दिया। राज्य के पुलिस प्रमुख एडरेमी ओपाडोकुन ने घटना की पुष्टि करते हुए राजधानी मैदुगुरी में कहा कि शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम हमले में 30 लोग घायल भी हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ओपाडोकुन ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैदुगुरी, नाइजीरिया में प्रभावी आतंकवादी संगठन बोको हराम के खिलाफ संघर्ष का केंद्र है। वर्ष 2014 में इसी राज्य के चिबोक इलाके से बोको हराम आतंकवादियों ने 200 स्कूली छात्राओं को अगवा किया था, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले कई सालों से बोरनो गोलीबारी और आत्मघाती हमलों की की चपेट में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -