विक्षिप्त महिला के साथ 6 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
विक्षिप्त महिला के साथ 6 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Share:

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला के साथ हैवानियत किए जाने की घटना सामने आई है। यहां आधा दर्जन युवकों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की मानसिक स्थित भी सही नहीं थी। इसके बाद भी दरिंदों को उस पर रहम नहीं आया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई है। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है। 

मामला चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापुर बाजार का है। सोमवार की सुबह दर्द से कराह रही पीड़िता पर लोगों की निगाह पड़ने के बाद घटना का पता चला। लोगों ने बताया कि 35 वर्षीय महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। वहीं, कई दिनों से वह बाजार व आसपास घूम रही थी। लोग उसे खाने पीने के लिए सामान दिया करते थे। रविवार की देर शाम वह बाजार में सड़क किनारे सो रही थी। इसी बीच देर रात शराब के नशे में धुत 6 युवकों ने उसे उठा ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसका बलात्कार किया। दरिंदगी की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई। उसे कराहता हुआ छोड़कर सभी फरार हो गए।

सोमवार की सुबह महिला पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में एडमिट कराया। प्रभारी निरीक्षक चौरी ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। दावा किया कि जल्द ही सभी को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से ताल्लुक रखने वाली महिला गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

रक्षाबंधन के पहले वीभत्स कांड, मामूली सी बात पर भाई ने कर डाली बहन की हत्या

प्यार का खौफनाक अंत.., प्रीती ने उस्तरे से गला काटकर फ़िरोज़ को मार डाला, लाश को सूटकेस में भरा..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -