कभी नहीं बन पाई इन बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ियां, क्या देखने के लिए तरसते रह जाएंगे हम?
कभी नहीं बन पाई इन बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ियां, क्या देखने के लिए तरसते रह जाएंगे हम?
Share:

बॉलीवुड स्टार्स की कुछ ही जोड़ियां है जिन्होंने परदे पर धमाल मचाया है। इस लिस्ट में अजय देवगन-रवीना टंडन, काजोल-शाहरुख़, अक्षय कुमार-कैटरीना, अमीषा पटेल-सनी देओल, प्रीती जिंटा-सलमान खान, रानी मुखर्जी-गोविंदा, करिश्मा-आमिर खान, करीना कपूर-ऋतिक रोशन शामिल है। यह वह जोड़ियां हैं जिन्हे हम कभी नहीं भूल सकते। इन जोड़ियों ने फिल्मों को सुपरहीट किया है और इन्हे देखकर सभी इनके दीवाने होते गए हैं। इन जोड़ियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट और सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो हम सभी ने देखी हैं लेकिन आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे साथ में देखने के लिए लोग तरस गए और वह आज तक साथ नहीं आईं। आइए बताते हैं।

सलमान खान और कंगना रनौत - बॉलीवुड में आप सभी ने सलमान खान को कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए देखा होगा। जैसे- ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी, दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा। इन सभी के साथ सलमान को बहुत पसंद किया गया और सलमान ने इनके साथ कॉमेडी से लेकर रोमांस तक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वही आजतक कंगना और सलमान के फैंस दोनों को साथ नहीं देख पाए। इन दोनों की आज तक कोई फिल्म नहीं आई और फैंस का सपना अब तक सच नहीं हुआ। इन दोनों को आज तक ना ही किसी फिल्म के लिए कास्ट किया गया और ना ही दोनों ने कभी किसी फिल्म को लेकर बात की। कहा जाता है दोनों में अच्छी बनती भी नहीं है। खैर जो भी हो हो सकता है आगे भविष्य में इन दोनों की जोड़ी किसी ना किसी फिल्म में नजर आ जाए।

काजोल और गोविंदा- गोविंदा को आप सभी ने कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते, कॉमेडी करते देखा होगा। जैसे- कैटरीना कैफ, जूही चावला, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, महिमा चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी। इन सभी अदाकाराओं के साथ गोविंदा ने कभी इश्क लड़ाया तो कभी रोमांस का तड़का लगाया लेकिन काजोल के साथ उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया। उस दौर में काजोल एक हिट अभिनेत्री थीं और आज भी है लेकिन फिर भी उन्होंने गोविंदा के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया। इन दोनों स्टार्स के फैंस दोनों को साथ देखने के लिए तरसते रह गए लेकिन दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। कहा जाता है दोनों को एक फिल्म जंगली के लिए चुना गया था। दोनों ने इस फिल्म के लिए फोटोशूट भी करवा लिया था लेकिन किसी वजह से फिल्म बन ना सकी और फिर इस जोड़ी को किसी भी डायरेक्टर ने चुना ही नहीं। हालाँकि काजोल कह चुकी हैं कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वह गोविंदा के साथ जरूर काम करेंगी।

अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी- बॉलीवुड में इन दोनों स्टार्स का सिक्का चल चुका है। आज भी दोनों फिल्मों में एक्टिव हैं और दोनों ही बेहतरीन फ़िल्में दे चुके हैं। अक्षय ने अपने करियर में कई सुपरहिट अभिनेत्रियों के साथ काम किया। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, रेखा, रवीना टंडन, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा, आयशा जुल्का, राधिका आप्टे, काजोल, लारा दत्ता, बिपाशा बासु तक के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट में रानी मुखजरी का नाम शामिल ना हो सका। रानी मुखर्जी ने भी अपने करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया लेकिन उन्हें कभी भी अक्षय कुमार के अपोजिट नहीं चुना गया। अक्षय और रानी के फैंस आज तक दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं हालाँकि फैंस का यह सपना कभी पूरा होगा या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।

आमिर खान और दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड में इन दोनों ही स्टार्स के लाखों फैंस हैं। दोनों ने अपने करियर में ऊंचाइयों को छुआ है और आज दोनों की ही फ़िल्में सुपरहिट जाती है लेकिन दोनों कभी साथ नहीं दिखे। आमिर खान ने अपने करियर में कई हिट अभिनेत्रियों के साथ काम किया, जैसे- जूही चावला, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा, करिश्मा कपूर, आयशा जुल्का, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, दिव्या भारती, पूजा भट्ट, ट्विंकल खन्ना, उर्मिला मतोड़कर। इन सभी अभिनेत्रियों के साथ आमिर खान ने जोड़ी जमाई। वहीं दीपिका ने भी कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया लेकिन आज तक, अब तक वह आमिर संग नहीं नजर आईं। आमिर और दीपिका दोनों के ही फैंस दोनों को साथ में किसी फिल्म में देखना चाहते हैं हालाँकि यह मुमकिन हो पाता है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ- बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर शाहिद कपूर को आज कौन नहीं जानता। शाहिद ने इंडस्ट्री में जमकर नाम कमाया है। वह अपनी फिल्मों के कारण सुपरहिट हुए हैं। उनकी जोड़ी भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ बनी है। इस लिस्ट में करीना कपूर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, अमृता राव, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, विद्या बालन जैसे नाम शामिल है। इन सभी के साथ शाहिद ने अपनी बेहतरीन जोड़ी जमाई लेकिन वह आज तक कैटरीना कैफ के साथ नहीं नजर आए। वहीं कैटरीना ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह अक्षय से लेकर सलमान खान तक के साथ जोड़ी जमा चुकीं हैं लेकिन उन्हें आज तक शाहिद कपूर के साथ नहीं देखा गया। दोनों के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब है लेकिन कब ये दोनों साथ नजर आएँगे कुछ कहा नहीं जा सकता।

रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा- रणबीर कपूर एक बेहतरीन एक्टर है इस बात में कोई शक नहीं है और उनकी जोड़ी हर अदाकारा के साथ दमदार लगती है। वह अब तक पुरानी से लेकर नयी अदाकाराओं तक के साथ रोमांस कर चुके हैं। रणबीर ने आज तक कई अदाकाराओं को अपना दीवाना भी बनाया है। वैसे रणबीर ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी है और उन्होंने ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज संग काम कर खूब नाम कमाया है हालाँकि आज तक उन्हें सोनाक्षी के साथ नहीं देखा गया। जल्द ही रणबीर आलिया भट्ट और वाणी कपूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम करने वाले हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें जल्द से जल्द सोनाक्षी के साथ देखना चाहते हैं। बात करें सोनाक्षी के बारे में तो उन्होंने भी कई सुपरहिट फ़िल्में दी है लेकिन वह आज तक रणबीर संग नहीं दिखी। खैर यह देखना होगा कि आखिर कब इन दोनों को साथ देखने का मौका मिलेगा?

घर पर भी संभव है 'कोरोना' का इलाज, बस अपने 'ऑक्सीजन लेवल' का रखें ध्यान

कहीं पति को बचाने के लिए मुंह में हवा देती रही पत्नी तो कहीं अस्पताल के बाहर पति गा रहा- 'तेरे बिना भी क्या जीना'

जब महिला को ऋषि कपूर ने कहा था गंदी कुतिया और वेश्या, मारने पहुँच गए थे संजय दत्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -