ये हैं IPL इतिहास की 6 सबसे बड़ी बोलियां, जब खिलाड़ियों पर जमकर बरसा धन
ये हैं IPL इतिहास की 6 सबसे बड़ी बोलियां, जब खिलाड़ियों पर जमकर बरसा धन
Share:

नई दिल्ली: 2008 में शुरू हुआ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन दर सीजन और भी अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में चौके-छक्कों की बरसात के साथ ही खिलाड़ियों पर होने वाली 'धनवर्षा' भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करती हैं। इस बार के IPL में नीलामी के दौरान साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने सबसे बड़ी रकम झटककर इतिहास रच दिया। इस अफ्रीकी ऑल राउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में ख़रीदा है। इसी के साथ वह IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ युवराज सिंह के नाम दर्ज था, उन्हें 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में ख़रीदा था। इससे पहले 2014 में भी युवराज सिंह पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये का दांव खेल चुकी है।  

आज हम आपको IPL इतिहास की ऐसी ही 6 सबसे बड़ी बोलियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब खिलाड़ियों पर जमकर धन बरसा। क्रिस मोरिस और युवराज सिंह को अगर छोड़ दिया जाए तो इस कड़ी में अगला नाम ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस का है। 

पैट कमिंस:- 2020 में कोरोना महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में IPL खेला गया था। इस IPL में शाहरुख़ खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ में ख़रीदा था। 2020 में उन्होंने KKR की तरफ से खेलते हुए कुल 14 मुकाबलों में 146 रन बनाए थे और 12 विकेट लिए थे। इस साल भी पैट कमिंस KKR की तरफ से खेलते नज़र आएँगे। 


 
काइल जेमिसन:- इस सूची में अगला नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का है, जिन्हे इस साल के IPL के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (RCB) ने 15 करोड़ में ख़रीदा है। बता दें कि 6 फीट 8 इंच लंबे जेमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए केवल 4 टी 20 खेले हैं, जिसमें 7.75 के इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए हैं। हालांकि, टेस्ट में उनका बोलबाला रहा है, उन्होंने मात्र 6 टेस्ट मुकाबलों में 36 विकेट झटके हैं। अब ये देखना है कि जेमिसन RCB के लिए क्या कमाल करते हैं। 

बेन स्टोक्स:- इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज़ और उपयोगी गेंदबाज़ बेन स्टोक्स का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्हें 2017 के IPL में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स को मौजूदा दौर में विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर्स में गिना जाता है। उन्होंने 2017 के IPL में 12 मैचों में 316 रन बनाए थे, जिसमे एक धुआंधार शतक भी शामिल था। इसके साथ ही उन्होंने 12 विकेट भी झटके थे।  अगर उनके IPL करियर की बात करें तो, वे कुल 42 मैच में 920 रन बना चुके हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.09 का रहा है। साथ ही वे 28 विकेट भी ले चुके हैं। इस साल वे राजस्थान रॉयल के लिए खेलेंगे। बता दें कि बेन स्टोक्स को 2018 के IPL में भी राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। 

ग्लेन मैक्सवेल:- महंगे खिलाड़ियों की बात की जाए और उसमे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल का नाम न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दरअसल, मैक्सवेल पर दो बार 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई है। आइपीएल 2020 में मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि, इस सीजन में वे एक छक्का भी नहीं लगा सके थे।  फिर भी इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 14.25 करोड़ में ख़रीदा है। इसका कारण है मैक्सवेल के आंकड़े, उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 82 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 154 के धुआंधार स्ट्राइक रेट से 1505 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वे 19 विकेट लेकर उपयोगी गेंदबाज़ की भूमिका भी निभा चुके हैं। 

जॉय रिचर्डसन:- यह ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ इस बार पहली दफा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलता नज़र आएगा। उन्हें IPL 2021 के लिए पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। वे अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 टेस्ट, 13 वनडे और 14 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। जिसमे उन्होंने क्रमशः 6, 24 और 13 विकेट लिए हैं। उनके आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि वे इस IPL में धमाल कर सकते हैं। 

दिनेश कार्तिक:-  टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी इस सूची में शामिल हैं।  उन्हें 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.5 करोड़ में ख़रीदा था। वे 2008 से लगातार IPL खेलते आ रहे हैं, हालांकि इस दौरान वे 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं।  अगर आंकड़ों की बात करें तो कार्तिक IPL के 196 मैचों में 129 की स्ट्राइक रेट से 3823 रन बना चुके हैं, जिसके 19 अर्धशतक भी शामिल हैं। 

आपको बता दें कि, इस साल इंडियन प्रीमियर लीग 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला गत बार की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच होने वाला है। जिसका फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। 

आज संजना गणेशन के साथ ब्याह रचाएंगे जसप्रीत बुमराह, बेहद गुपचुप तरीके से होगी शादी

तमिलनाडु की बेटी भवानी देवी ने ओलंपिक खेलों के लिए किया क्वालीफाई, केंद्रीय खेल मंत्री ने भेजी शुभकामनाएं

IPL 2021: धोनी ने रोहित शर्मा को क्यों कहा 'लालची' ? वायरल हुआ Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -