असम-मिजोरम बॉर्डर पर भड़की भीषण हिंसा, असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद
असम-मिजोरम बॉर्डर पर भड़की भीषण हिंसा, असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद
Share:

गुवाहाटी: असम-मिजोरम बॉर्डर विवाद को लेकर सीमा पर सोमवार (26 जुलाई 2021) को फि‍र से भीषण हिंसा भड़क गई। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों की सीमा पर नागरिकों के बीच झड़प हुई है और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद असम और मिजोरम के मुख्‍यमंत्रियों ने ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विवाद को हल करने की माँग की है।

वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए बताया है कि असम-मिज़ोरम बॉर्डर पर तनाव में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीड‍ियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने गृहमंत्री से इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने की माँग की है।

एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि, 'चाहर के रास्‍ते मिजोरम लौटते समय निर्दोष दंपति पर गुंडों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आखिरकार इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को आप किस तरह न्‍यायोचित ठहराएंगे।' वहीं, इसके जवाब में असम पुलिस ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'यह काफी दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि मिजोरम से कुछ असामाजिक तत्‍व असम के सरकारी अधिकारियों पर पत्थरबाज़ी कर रहे हैं। ये अधिकारी लैलापुर में असम की जमीन की अतिक्रमण से रक्षा करने के लिए तैनात हैं।'

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए क्या है आज का भाव?

केंद्र ने मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर किया शून्य

सरकार ने ऑटो ईंधन पर उच्च स्तर के कराधान को बताया उचित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -