नवरात्र के पांचवे दिन इस तरह करें माँ स्कंदमाता का पूजन, जानिए मंत्र-भोग-स्वरूप
नवरात्र के पांचवे दिन इस तरह करें माँ स्कंदमाता का पूजन, जानिए मंत्र-भोग-स्वरूप
Share:

आज नवरात्रि का पांचवा दिन है और नवरात्र के पाचंवे दिन माँ स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। कहते हैं मां की उपासना से परम शांति और सुख का अनुभव होता है। मां स्कंदमाता को श्वेत रंग प्रिय है। अब आज हम आपको बताते हैं माँ स्कंदमाता का सवरूप, उनकी पूजा विधि, उनके मंत्र, उनका भोग।

माँ स्कंदमाता का सवरूप- कहते हैं कार्तिकेय (स्कन्द) की माता होने के कारण इनको स्कन्दमाता कहा जाता है। माता चार भुजाधारी कमल के पुष्प पर बैठती हैं। इसी के चलते माता को पद्मासना देवी भी कहते हैं। माता की गोद में कार्तिकेय भी बैठे हुए हैं इस वजह से इनकी पूजा से कार्तिकेय की पूजा अपने आप ही हो जाती है।

माँ का विशेष प्रसाद- कहा जाता है माता को केले का भोग लगाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

माँ स्कंदमाता पूजा विधि- आज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। अब पुष्प अर्पित करें। इसके बाद मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। अब इसके बाद मां को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। ध्यान रहे मां स्कंदमाता का अधिक से अधिक ध्यान करें। इसी के साथ अंत में मां की आरती अवश्य करें।


संतान सुख की होती है प्राप्ति - कहा जाता है मां स्कंदमाता की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति होती है और वह गुणवान होती है।

माँ स्कंदमाता का मंत्र-
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

इस आरती से करे मां दुर्गा को खुश

नवरात्री में राशि के अनुसार करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, टलेगा हर संकट

नवरात्री के दौरान घर में जरूर लाए ये 6 पौधे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -