5G एक डिजिटल कामधेनु जैसी, 2023 के अंत तक हर गाँव में पहुंचेगी सेवा- मुकेश अंबानी
5G एक डिजिटल कामधेनु जैसी, 2023 के अंत तक हर गाँव में पहुंचेगी सेवा- मुकेश अंबानी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (1 अक्टूबर) को India Mobile Congress (IMC 2022) में देश में 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में बटन दबा कर 5जी सर्विसेज को लॉन्च किया। 5जी सेवाओं के लॉन्च के अवसर पर पीएम मोदी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे।

बता दें कि, Jio 5G रोलआउट आज यानी 1 अक्टूबर से देश के बड़े शहरों में शुरू हो चुका है। रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि 5G एक डिजिटल कामधेनु जैसी है, हमें जो कुछ भी चाहिए यह वह दे सकती है। IMC 2022 में मुकेश अंबानी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही देश, 5G की सुपरफास्ट इंटरनेट सेवाओं का आनंद ले सकेगा। दीवाली तक चुनिंदा मैट्रो शहरों में और 2023 के आखिर तक पूरे देश के हर शहर और हर तहसील में 5 जी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी।

मुकेश अंबानी ने इस तरफ भी संकेत किया कि पूरे विश्व के मुकाबले भारत में 5G सेवाएं सस्ती होंगी। उन्होंने कहा कि, ‘5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई आम घटना नहीं है। देश ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, मगर हम विश्व की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और ज्यादा किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे।’

विवादित बयान देकर बुरे फंदे NCP नेता, दर्ज हुई FIR

दुनिया के धनकुबेरों की सूची में चौथे स्थान पर फिसले अडानी, शेयरों में भारी गिरावट

महंगाई पर राहत, तो EMI पर आफत.., RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -