59 मछुआरे पाकिस्तान की कैद में
59 मछुआरे पाकिस्तान की कैद में
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले ऐसे 59 मछुआरों को पकड़ा है जो कि पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे, इन मछुआरों को पाकिस्तान के निगरानी दल मैरिटाईम सिक्योरिटी एजेंसी ने पकड़ा है|

दरअसल ये अरब सागर में काफी आगे निकल गए थे, ऐसे में भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में पहुंच गए, इन मछुआरों के पास से मछली पकड़ने के लिए उपयोग में ली जाने वाली करीब 4 नौकाऐं जब्त कर ली गई हैं, यही नहीं इन मछुआरों को डाॅक्स पुलिस के हवाले कर दिया गया है, इसके बाद इन्हें न्यायालय के सामने पेश करने की बात कही गई है, उल्लेखनीय है कि पहले भी पाकिस्तान के क्षेत्र में दाखिल होने वाले कुछ भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया था। 

दरअसल मछुआरे जल क्षेत्र में मछली पकड़ते-पकड़ते काफी आगे निकल जाते हैं, भारत में भी कई बार श्रीलंकाई और पाकिस्तानी मछुआरे दाखिल हो चुके हैं। 16 मार्च और 20 मार्च को 86 मछुआरों को रिहा कर दिया गया था। हालांकि भारत ने 17 मार्च को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने वाले करीब 9 मछुआरों को रिहा कर दिया था। बताया गया है कि पाकिस्तान में लगभग 377 ऐसे भारतीय कैद हैं जो कि मछुआरे थे और पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए पहुंच गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -