बंगाल में हिंसा के बीच बंपर मतदान जारी, डेढ़ बजे तक 57.30% मतदान दर्ज
बंगाल में हिंसा के बीच बंपर मतदान जारी, डेढ़ बजे तक 57.30% मतदान दर्ज
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज गुरुवार (अप्रैल 22, 2021) को छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। दिन के 1:30 बजे तक सूबे में 57.30% मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, वोटिंग के बीच हिंसा की भी खबरें आ रहीं है। उत्तर दिनाजपुर के चोपरा क्षेत्र में गोलीबारी हुई। वहाँ एक पोलिंग बूथ पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के पोलिंग एजेंट्स पर मारपीट करने का इल्जाम लगाया, जिसके बाद ये हिंसा शुरू हुई। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC), दोनों ने ही बंदूकों का इस्तेमाल करने से मना करते हुए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ा। निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। रायगंज में भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का इल्जाम लगा है, जहाँ उनकी ही पार्टी का एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। पार्टी ने इसका आरोप भी भाजपा पर लगाया है।

नॉर्थ 24 परगना के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र से भी संघर्ष की ख़बरें सामने आ रही हैं। वहाँ पोलिंग बूथ पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि TMC के नेता वहाँ फर्जी वोट गिरवा रहे थे। तनाव वाले क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ भेजी गई हैं। नैहाटी के हालीशहर में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर पर बम फेंका गया। भाजपा नेता की माँ और छोटे भाई इस हमले में घायल हो गए।

नितीश सरकार पर राजद का हमला, कहा- तेजस्वी के दबाव में किया मुफ्त टीकाकरण का ऐलान

केरल सौर घोटाला: आरोपी सारिका नायर गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, पुछा- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -