तुर्की में स्वाईन फ्लू से 57 की मौत
तुर्की में स्वाईन फ्लू से 57 की मौत
Share:

अंकारा: तुर्की में ठंड के कारण स्वाईन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इस रोग से अब तक करीब 57 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री मेहमेत मोएजिनोग्लू ने कहा कि इस रोग से ग्रस्त लोग करीब 6 माह के लंबे समय से बीमार थे। इसमें से एक स्त्री गर्भवती थी। हालांकि उन्होंने कहा कि सर्द मौसम कम होने के साथ स्वाईन फ्लू रोक का असर भी कम हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने 480 नमूने हासिल किए थे जिसमें से 280 नमूने स्वाईन फ्लू से ग्रस्त अर्थात् एच1एन1 वायरस से संक्रमित थे। जिसके बाद इन लोगों को उपचार दिया गया। हालांकि रोगियों को सैंपल लेने के दौरान भी आवश्यक उपचार देकर स्वाईन फ्लू जन्य खतरों से दूर रखने का प्रयास किया।

यह भी कहा गया कि तुर्की को इससे किसी तरह का डर नहीं है। तुर्की में बीते साल सर्दियों में स्वाईन फ्लू से लगभग 30 लोगों की मौत हो गई थी। मेक्सिको में 2009 में एच1एन1 फ्लू के प्रभाव की जानकारी मिली। यह रोग तेजी से फैला जिसके बाद चिकित्सालयों में रोगी भर्ती होने लगे। चिकित्सालयों में मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया। उल्लेखनीय है कि तुर्की में स्वाईन फ्लू फैलने के बाद एयरपोर्ट पर लोगों की जांच की जा रही है। लोगों को स्वाईन फ्लू से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -