अजमेर की आनासागर झील में तैरती मिली 2000 के नोटों की गड्डियां, कुल एक करोड़ के नोट बरामद
अजमेर की आनासागर झील में तैरती मिली 2000 के नोटों की गड्डियां, कुल एक करोड़ के नोट बरामद
Share:

अजमेर: राजस्थान के अजमेर शहर में शुक्रवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब आनासागर झील में 2 हजार की नोटों की गड्डियां तैरती हुई नज़र आईं। स्थानीय लोगों ने फ़ौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से झील से नोटों की 54 गड्डियां बाहर निकाली। पुलिस का कहना है कि ये नोट नकलीं लग रहे हैं। जो गिनती में कुल 1.08 करोड़ की है। हालांकि, नोट गीले होने के चलते कुछ स्पस्ट नहीं हो पाया है।

सभी नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। जो हूबहू 2 हजार के असली नोट की तरह दिख रहे रहे थे। बता दें कि नोटों की सभी गड्डियां प्लास्टिक की थैलियों में बंद थीं। घटना पुष्कर रोड स्थित सेंचुरी पब्लिक स्कूल के पास की है। ASI बलदेव सिंह ने बताया कि आनासागर झील में 3 थैलियों में 2 हजार के नोट मिलने की जानकारी मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और आनासागर झील में पड़े नोटों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि झील से मिले नोट नकली हो सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि, इस बारे में RBI और अन्य बैंकों से इसकी जानकारी लेने के बाद इस मामले में छानबीन की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि, इन नोटों को आनासागर झील में किसने फेंका है। जिससे की स्थिति स्पष्ट हो सके कि यह नोट आनासागर में आए कहां से।

पहले भी निकले थे नोट :-

जून 2021 में भी आनासागर झील में रामप्रसाद घाट के पास 200-500 के असली नोट तैरते हुए पाए गए थे। नोटों की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई थी और गोताखोर भी झील में कूद गए थे। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झील में तैरते मिले नोटों को बरामद किया था।  जांच में पता चला था कि किसी जायरीन के झील में गिरे पर्स से यह नोट निकले थे।

भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को सुरक्षा मुहैया कराएगी दिल्ली पुलिस, अधिकारियों ने बताई वजह

राहुल गांधी ने हैदराबाद जेल में एनएसयूआई नेताओं से मुलाकात की

पंजाब की जेल में हुआ अनोखा 'नींबू घोटाला', निलंबित हो गए जेलर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -