रिहा हुए सिसौदिया सहित AAP के 52 MLA, रिजीजू ने बताया नौटंकी
रिहा हुए सिसौदिया सहित AAP के 52 MLA, रिजीजू ने बताया नौटंकी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मध्य तनातनी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के एमएलए दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद पार्टी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने पीएम हाउस का रूख किया। उनके साथ करीब 52 विधायक मौजूद थे। ये नेता आत्मसमर्पण करने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने सभी को अपने संरक्षण में ले लिया। हालांकि थोड़ी ही देर में इन नेताओं को छोड़ दिया गया। आम आदमी पार्टी के तरह के रूख को लेकर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा कहा गया कि आम आदमी पार्टी नौटंकी कर रही है, यदि हर आरोप का जवाब ही देते रहे तो फिर काम कब करेंगे।

इसके पूर्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी की हमसे दुश्मनी है तो हमें गिरफ्तार कर लिया जाए। मगर दिल्ली का विकास नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का विश्वास है कि पीएम मोदी इस तरह की शिकायत को रंगदारी, हिंसा, छेड़छाड़ जैसे आरोपों में बदल देंगे और उन्हें पकड़ लेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में फल और सब्जी कारोबारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ शिकायत की थी। आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को दोपहर के समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहनिया को पत्रकार वार्ता अधूरी छोड़नी पड़ी और पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई।

जिसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। उन पर महिला से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था। यही नहीं मोहनिया पर एक बजुर्ग से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया गया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप भी लगाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -