मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का आंकड़ा, मिले 2552 नए केस
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का आंकड़ा, मिले 2552 नए केस
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार निकल चुकी है। जी हाँ, यहाँ संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से 50 हजार केस केवल 29 दिन में बढ़े हैं। जी हाँ, वहीँ बात करें पहले के बारे में तो पहले 50 हजार केस होने में 151 दिन का समय लगा था।

उस दौरान 21 अगस्त को 50640 लोग संक्रमित थे। वहीँ अब बीते शुक्रवार को भी 2552 नए केस मिले, जो कि बीते छह माह में किसी एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब अगर रफ्तार ऐसी ही रही तो 10 नवंबर के आसपास दो लाख संक्रमित हो सकते हैं। बात करें भोपाल की तो यहाँ पहले 116 दिन में 4088 केस मिले थे वहीँ सितंबर के 18 दिन में ही यहाँ 4142 नए मामले मिल गए हैं। इनमे 24 नई मौतों के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 1901 पर पहुंच चुका है जो चौकाने वाला है।

यहाँ संक्रमण बढ़ने के बाद भी रिकवरी रेट में भी तेजी से बढ़त देखने के लिए मिल रही है। जी दरअसल बीते गुरुवार को यह 75।98% था, जो शुक्रवार को 76।60% हो चुका है। इस समय मप्र देश में 16वां ऐसा राज्य बन गया है, जहां एक लाख से अधिक संक्रमित हो गए हैं। वहीँ राजधानी के 291 नए संक्रमितों में पीएचई मंत्री एदल सिंह कंसाना और भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के भी शामिल होने की खबर मिली है।

कृषि अध्यादेशों के विरोध में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कही यह बात

देश में 53 लाख के पार पहुंचे कोरोना केस, पिछले 24 घंटों में 1247 की मौत

कुछ इस अंदाज़ में आलिया ने किया अपनी फ्रेंड को बर्थडे विश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -