'पूरी दुनिया में 5 करोड़ लोग बंधुआ मजदूर..', संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट हैरान कर देगी
'पूरी दुनिया में 5 करोड़ लोग बंधुआ मजदूर..', संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट हैरान कर देगी
Share:

वाशिंगटन: जबरन मजदूरी को लेकर कई बार पूरे विश्व के बड़े मंचों पर चर्चा हो चुकी है और इसे रोकने के भी उपाय लगातार होते रहते हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि पूरे विश्व में लगभग 50 मिलियन लोग जबरन मजदूरी या जबरन शादी में फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि हाल के सालों में इस आंकड़े में नाटकीय रूप से इजाफा हुआ है।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने 2030 तक सभी तरह की आधुनिक दासता को ख़त्म करने का लक्ष्य रखा था, मगर इसके बजाय एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 और 2021 के बीच जबरन श्रम, जबरन विवाह या बंधुआ मजदूरी में फंसे लोगों की तादाद में 10 मिलियन का इजाफा हुआ है। वॉक फ्री फाउंडेशन के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्टडी में पाया गया है कि गत वर्ष के आखिर में 28 मिलियन लोग जबरन श्रम में थे, जबकि 22 मिलियन जबरन विवाह के शिकार थे।

इसका सीधा आशय है कि विश्व में हर 150 में से लगभग एक व्यक्ति गुलामी के आधुनिक रूपों में फंस चुका है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि यह हैरान करने वाला है कि आधुनिक दासता की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। महिलाएं और बच्चे अब तक सबसे अधिक असुरक्षित हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हर पांच में से एक बच्चे बंधुआ मजदूर हैं। 

भाईचारे के दो रूप, बाढ़ राहत शिविरों से हिन्दुओं को भगा रहे मुस्लिम, लेकिन मुस्लिमों को सहारा दे रहा 'मंदिर'

पकिस्तान भी हुआ 'मेड इन चाइना' का शिकार, ड्रैगन ने हथियार के नाम पर थमा दिया घटिया माल

बाढ़ की मार झेल रहे पाकिस्तानियों का सहारा बना मंदिर, कई मुस्लिम परिवारों को दे रहा 'पनाह'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -