हिमाचल के मंडी में बड़ा बस हादसा, 50 लोगो की मौत की आशंका
हिमाचल के मंडी में बड़ा बस हादसा, 50 लोगो की मौत की आशंका
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य में तेज़ बारिश और भूस्खलन के चलते गंभीर हादसा हो गया। दरअसल यहाॅं पर हिमाचल राज्य परिवहन की दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। यह दुर्घटना शनिवार की देर रात्रि में हुई। दरअसल जहाॅं एक बस चंबा से मनाली की ओर जा रही थी और एक अन्य बस मनाली से जम्मू और कटार की ओर जा रही थी। रास्ते में मंडी क्षेत्र में बसें भूस्खलन से प्रभावित हो गईं।

माना जा रहा है कि बस में सवार करीब 50 यात्री मारे गए हैं। हालांकि यात्रियों को लेकर खोज की जा रही है। मगर बसों का मलबा करीब 250 मीटर तक फैल गया है। हादसे के चलते नेशनल हाइवे बाधित हो गया है। हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंडी जिले में भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से हिमाचल रोडवेज की दो बसों में यात्रा कर रहे कम से कम 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ। एक बस चंबा से मनाली जा रही थीए जबकि दूसरी मनाली से जम्मू के कटरा के सफर पर थी। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय राहत दल, पुलिस मौके पर पहुॅंच गई। मौके से लोगों को हटाया जा रहा है और राहत अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। मदद के लिए सेना व एनडीआरएफ के बुलाया गया है।

नेपाल में बाढ़ और बारिश से हालात खराब, 30 की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से बने बाढ़ के हालात

बारिश ने ढाया कहर: माउंट आबू जाने वाला रास्ता चट्टान गिरने से हुआ बंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -