असम में पकड़ाए 50 से अधिक संदिग्ध
असम में पकड़ाए 50 से अधिक संदिग्ध
Share:

माजुली। असम के माजुली में पुलिस ने अवैध तौर पर रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ा है। पुलिस ने करीब 50 से भी अधिक संदिग्धों को पकड़ा है। जिन लोगों को पकड़ा गया है उन्हें लेकर जानकारी सामने आई है कि इन लोगों को असमिया भाषा तक नहीं आती है। ये असमिया नहीं बोल पा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये संदिग्ध रोहिंग्या मुसलमान भी हो सकते हैं।

हालांकि इस बात को लेकर अभी पुष्टि नहीं हो सकी है और इन लोगों को लेकर जांच की जारही है। आॅल असम स्टूडेंटस यूनियन की माजुली यूनिट ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग असम के बारपेटा में छिपे थे। माजुली पहुंचने हेतु इन लोगों ने असम में लखीमपुर के माध्यम से मध्य असम को पार कर दिया।

असम में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। विदेशियों की पहचान के लिए ट्रिब्यूनल्स बनाए गए हैं। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस उनके देश भेजने का वादा किया था। गौरतलब है कि यह क्षेत्र बांग्लादेश सीमा से सटा है। ऐसे में रोहिंग्या मुसलमानों के भारत की ओर पलायन कर आने से यहां पर उनके पलायन की संभावनाऐं बढ़ जाती हैं।

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थीयो की संख्या बढ़ी

अवैधरूप से रहने वाले बांग्लादेशी शरणार्थियों ने बढ़ाई यूपी में परेशानी

बांग्लादेश ने दस हज़ार रोहिंग्याओं को दिया प्रवेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -