तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं
Share:

शिवपुरी/ब्यूरो। आने वाले 15 अगस्त पर आज़ादी के 75 वर्ष पुरे हो रहे है जिसके चलते इस वर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है आपको बता दे की अमृत महोत्सव के निमित केंद्र सरकार द्वारा  विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है जिसका नाम हर घर तिरंगा अभियान नाम दिया है आपको बता दे की इस अभियान में शासन प्रशासन और सभी राज्यों की सरकार बाद चढ़ कर हिस्सा ले रही है इसके अलावा लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है वही जिले के पोलोग्राउंड पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र को नमन किया।

आपको बता दे की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पुरे  देश में मनाई जा रही है जिसके चलते आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज का परचम फहरा रहा है। इसीके चलते शिवपुरी जिले के पोलोग्राउंड पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र को नमन किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला का अद्भुत दृश्य देख सभी राष्ट्रभक्तिमय नजर आये। जिला प्रशासन के अधिकारी और संस्था संचालकों की उपस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ गगनभेदी नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति को गुंजायमान किया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारे देश की शान है। हम सबको इसका सम्मान करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ मौजूद रही।

तिरंगा अभियान पर बिजली वितरण कंपनी का अनोखा प्रयोग

इन प्रश्नों के उत्तर से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता

हर लुक में खूबसूरती को भी मात देता है सुरभि चंदना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -