ये 5 चीजें महात्मा गांधी को थी बहुत पसंद
ये 5 चीजें महात्मा गांधी को थी बहुत पसंद
Share:

2 अक्टूबर यानी आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का जश्न मनाएगा। 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था जिन्हे पूरा विश्व अहिंसा के पुजारी के तौर पर पूजता है। भारत की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन तथा उच्च विचारों के चलते प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। महात्मा गांधी ने ही दुनिया को सत्य की शक्ति से परिचय करवाया। गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हो गए। गांधी जी शाकाहारी थे तथा अपनी जिंदगी के एक समय में उन्होंने चाय एवं कॉफी तक का त्याग कर दिया था। खान-पान के साथ गांधी जी ने जितने प्रतिक्षण किए शायद ही विश्व के किसी व्यक्ति ने आहार के साथ इतने और ऐसे प्रयोग किए होंगे। 

बता दे कि महात्मा गांधी को दाल-चावल बहुत पसंद था। दाल में कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। गांधी जी की ही भांति प्रत्येक भारतीय दाल-चावल बहुत पसंद करता है। गुजराती परिवार में पैदा होने के कारण बचपन से ही रोटी गांधी जी को पसंद थी। वो अपने भोजन में रोटी को सम्मिलित किया करते थे। रोटी ऐसी चीज थी जिसे गांधी जी ने आजीवन खाया।

वही अक्सर गांधी जी अपने भोजन में दही को सम्मिलित किया करते थे। जैसा कि हम जानते हैं कि दही और छाछ ऐसी चीज है जो प्रत्येक भारतीय को तकरीबन पसंद होती है तथा लोग इसे अपने आहार में सम्मिलित करते हैं। दही एवं छाछ पाचन क्रिया के लिए बहुत फलदायी होती है। गांधी जी को बैंगन भी पसंद था। महात्मा गांधी अपने आहार में उबला हुए बैंगन का भाग लेते थे। गांधी जी शुद्ध एवं सात्विक भोजन को ही उत्तम मानते थे। गांधी जी ऐसे भोजन के विरोधी थे जिसे खाने से मनुष्य आवेशित हो जाए। गांधी जी खाने में बगैर नमक एवं तेल की उबली सब्जियां लेते थे। गांधी जी को उबली मूली तथा चुकंदर पसंद था।

जानिए महात्‍मा गांधी के बारे में 10 रोचक तथ्य

रोमानिया के अस्पताल में भड़की भीषण आग, 9 लोगों की झुलसकर मौत

घर में बुजुर्गो के अभाव से ही होता है डिप्रेशन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -