लाखों के जाली नोटों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पूर्णिया में पकड़ाया पूरा गिरोह
लाखों के जाली नोटों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पूर्णिया में पकड़ाया पूरा गिरोह
Share:

पटना: बिहार के सीमांचल में जाली नोटों की तस्करी करने वाला गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पूर्णिया पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ा एक्शन लेते हुए पांच तस्करों को अरेस्ट कर लिया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बताया है कि तस्करों  से जाली नोट छापने वाले प्रिंटर मशीन को भी बरामद कर लिया गया है। 

ये लोग इतने शातिर अपराधी हैं कि इन्होंने नकली नोट खपाने के लिए कई लोगों को अपने गैंग में शामिल कर रखा था। बता दें कि पूर्णिया बिहार का एक सीमावर्ती जिला है, जहां से थोड़ी ही दूरी पर नेपाल और बंग्लादेश की बॉर्डर भारत से मिलती है। पुलिस ने तस्करों के इस्तेमाल किए गए तीन बाइक और 5 मोबाइल फोन को भी बरामद किए हैं।

इसके साथ ही इन तस्करों से सौ-सौ रुपये के बनाए गए बंडलों को भी बरामद किया गया है, जो लगभग 4 लाख 91 हजार 500 रुपए हैं। ये सभी जाली नोट हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक लैमिनेशन मशीन, A4 साइज का पेपर का पैकेट, एक हरे रंग का सेलोटेप, लाल रंग के प्लास्टिक कवर में 8 इंच का लंबा चाकू जब्त किया है।

16 वर्षीय नाबालिग से शादी करने पहुंचा अधेड़ दूल्हा, दुल्हन ने किया ऐसा काम, भाग निकली बारात

8वीं की छात्रा के साथ साहिल समेत 8 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, 50 हज़ार भी ठगे

आगरा: मुस्लिम छात्राओं से परेशान हैं स्कूल की प्रिंसिपल, लगाए गंभीर आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -