इन 5 सितारों ने क्रिकेट की बदौलत कमाई बेशुमार दौलत, 3 भारतीय दिग्गजों का नाम शामिल
इन 5 सितारों ने क्रिकेट की बदौलत कमाई बेशुमार दौलत, 3 भारतीय दिग्गजों का नाम शामिल
Share:

आज के समय में क्रिकेट एक ऐसा खेल बन चुका हैं, जिसे पूरी दुनिया जानती हैं और क्रिकेटर्स को पूरी दुनिया में उचित सम्मान और प्यार मिलता हैं। साथ ही इनमे कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के दम पर न सिर्फ नाम और सम्मान कमाया है, बल्कि क्रिकेट की बदौलत इन सितारों की दौलत में भी गजब का इजाफा हुआ हैं। आइए जानते हैं आज विश्व क्रिकेट के 5 ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में।  

सचिन तेंदुलकर 

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद है। दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ रु है। 

एम एस धोनी 

भारत के पूर्व कप्तान धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर है। दुनियाभर में नाम कमाने वाले धोनी की कुल कमाई की बात की जाए तो कैप्टन कूल की संपत्ति 775 करोड़ रु है। 

विराट कोहली 

दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद है। 31 वर्ष की कम उम्र में ही वे अपार धन के मालिक बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 650 करोड़ रु है। 

रिकी पोंटिंग 

इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी चौथे नंबर पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके रिकी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 450 करोड़ रु है।  

शेन वार्न 

ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व महान गेंदबाज शेन वार्न इस सूची में अंतिम स्थान पर आते हैं। अपनी फिरकी से दिग्गज बल्लेबाजों को चकमा देने वाले शेन की कुल संपत्ति 380 करोड़ रु है। 

 

स्टोक्स का बड़ा बयान, कहा- ब्रॉड को बाहर करने का दुख नहीं

संगकारा बोले- दादा हमारे ड्रेसिंग रूम में आए और...

इस गेंदबाज से ख़ौफ़ खाता था दुनिया का हर बल्लेबाज, टेस्ट में लिए सबसे अधिक विकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -