एक ही परिवार के 5 लोगों की की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटके मिले सभी के शव
एक ही परिवार के 5 लोगों की की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटके मिले सभी के शव
Share:

पटना: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही घर में पांच लोगों की लाश बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। सभी शव फंदे से लटके हुए पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला ख़ुदकुशी का बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राघोपुर थाने के गद्दी गांव के रहने वाले मिश्रीलाल साह के घर से पांच शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में साह, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। कुमार ने मीडिया को बताया कि साह तीन भाई हैं, किन्तु इनकी दो भाईयों से भी बात नहीं होती थी। पूरा परिवार घर में ही कैद रहता था। उन्होंने कहा कि शुरुआती जाच में मामला आत्महत्या का लगता है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में साह और उनकी पत्नी तथा तीन बच्चे हैं। बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही मामले की असलियत सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के लोग बताते हैं कि यह परिवार घर से काफी कम निकलता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंदौर पुलिस को 'लूटेरी दुल्हन' की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने बड़ी साजिश को दिया अंजाम, स्कूल पर हमला कर 39 छात्रों का अपहरण किया

दिल्ली में अवैध तरीके से युवक दे रहा था परीक्षा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -