खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
Share:

चंडीगढ़: गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई और 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए SDM (बावल) संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया है कि इस दुर्घटना में क्रूजर में सवार 2 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित 5 लोगों की जान चली गई। सभी एक ही परिवार के थे। वे अपने दादा की अस्थियां बहाकर हरिद्वार से जयपुर लौट रहे थे। कार में करीब 17 लोग सवार थे।

पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर इस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

होयसल साम्राज्य का बेशकीमती उपहार, इस मंदिर के निर्माण में तीन पीढ़ियों को लगे थे 103 वर्ष

आ गया मानसून...! मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए की जोरदार बारिश की भविष्यवाणी

1993 मुंबई ब्लास्ट के 4 और आरोपी गिरफ्तार, बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -