हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों ने तोड़ा दम, फूटा लोगों का गुस्सा
हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों ने तोड़ा दम, फूटा लोगों का गुस्सा
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार जिले के एक अस्पताल में आज सुबह पांच कोरोना वायरस मरीजों की मौत के बाद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौतें हुई हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में यह तीसरी ऐसी घटना है। गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार को चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सूबे की राजधानी चंडीगढ़ से करीब 330 किमी दूर एक अस्पताल रेवाड़ी में चार मरीजों की मौत हो गई, इनकी मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताया जा रहा है। दोनों मामलों में जिला स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। भारत में कोरोना मामलों के चिंताजनक वृद्धि के बाद दिल्ली के कई अस्पतालों द्वारा ऑक्‍सीजन की किल्लत को लेकर SoS जारी किया गया है। कम ऑक्सीजन के दबाव की वजह से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में 25 मरीजों की जान चली गई थी।

देश के अन्य हिस्सों की तरह हरियाणा भी कोविड के मामलों में भारी इजाफा देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे केसलोड बढ़कर 4.24 लाख तक पहुंच गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव विजई वर्धन ने रविवार को डिप्टी कमिश्नरों को वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति का गठन करने का आदेश दिया, जो अपने जिलों के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को आवंटन और चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति से निपटेंगे।

कोरोना से जूझ रहे भारत की मदद को आगे आए सुन्दर पिचाई, किया रिलीफ फंड का ऐलान

कोरोना काल में क्या है सोने-चांदी का हाल ? यहाँ जानिए आज के भाव

दक्षिण कोरिया में कोरोना मामलों की बढ़ोतरी के बीच शुरू होगा वैक्सीन अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -