Sep 01 2016 07:11 PM
सिएटल : यहां उड़ते वक्त दो विमान आपस में टकरा गये। इस आकाशीय दुर्घटना में पांच लोगो की मौत होने की खबर मिली है। बताया गया है कि उड़ते समय टकराने वाले दोनों विमान छोटे थे और आपस में कई बार टकराते हुये बचे थे।
आखिकार बचते-बचते दुर्घटना घटित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम आलस्का में यह घटना हुई। दोनों विमानों में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन इनमें से एक भी जीवित नहीं बच सका। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और बचाव दल के लोग पहुंच गये थे, परंतु मलबे के अलावा इन्हें कुछ नहीं मिला। मृतकों के शव बुरी तरह से जले हुये थे।
जिनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा मामले की जांच करने की बात कही गई है। दुर्घटना के बाद दोनों विमान जमीन पर आ गिरे थे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED