CM चौहान ने कांसवा को गिरफ्तार करने के लिए इनामी राशि में की वृद्धि
CM चौहान ने कांसवा को गिरफ्तार करने के लिए इनामी राशि में की वृद्धि
Share:

भोपाल। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पेटलावद धमाके के प्रमुख दोषी राजेंद्र कांसवा को गिरफ्तार करने के लिए घोषित 1 लाख रुपए की इनामी राशि में वृद्धि कर 5 लाख रुपए करने का आदेश दिया हैं। गुरुवार को पेटलावद धमाके के बाद की जा रही कार्रवाई की समीक्षा व दोषियों की तलाश के संबंध में आयोजित एक बैठक में सीएम चौहान ने आदेश दिया कि कांसवा को गिरफ्तार करने का अभियान को और तेज किया जाए।

डीजीपी सुरेंद्र सिंह ने सीएम चौहान को बताया कि इस धमाके में मृत वे लोग जिनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है, ऐसे 4 शवों से राजेन्द्र कांसवा का DNA नही मिला है। कांसवा को पकड़ने के लिए पुलिस बल ने नेपाल समेत 17 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया है। अभी भी 4 सर्च पार्टी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। बता दे की इस बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -