मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 11 घायल
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 11 घायल
Share:

जबलपुर: इन दिनों लॉक डाउन के चलते देश भर के विभिन्न कोनों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। कोई साधन ना होने के चलते प्रवासी श्रमिक तरह तरह के रास्ते अपनाकर अपने घर पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई जगहों से हादसों की खबर भी आ रही है। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से सामने आई है। 

नरसिंहपुर के अंतर्गत पाठा गांव के समीप एक ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रक में दो ड्राइवरों और एक कंडक्टर समेत कुल 18 लोग सवार थे। इनमें से 15 हैदराबाद में मजदूरी करते थे। सभी श्रमिक  आम से भरे इस ट्रक में बैठकर आगरा जा रहे थे। हादसा एनएच 44 पर नरसिंहपुर और सिवनी बॉर्डर के बीच हुआ है। ट्रक पलटने से 15 श्रमिक इसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे। नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह सभी मजदूर ट्रक में छिपकर गृहराज्य जा रहे थे।

सिविल सर्जन अनीता अग्रवाल के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे को फ्रैक्चर हुआ है। शेष घायलों की हालत फलहाल स्थिर है। इनमें से एक घायल को तीन दिन से सर्दी, खांसी और बुखार है। इसे देखते हुए 5 मृतकों सहित सभी 18 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सभी की कोरोना जांच होगी।   

इंडिगो एयरलाइन का बड़ा ऐलान, पूरे वित्त वर्ष में जारी रहेगी वेतन कटौती

इस टैक्स में राज्य सरकार ने दी 5 प्रतिशत की छूट

इतना बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -