पॉटी के दौरान निकला कुछ ऐसा कि देखकर हक्का-बक्का रह गया युवक
पॉटी के दौरान निकला कुछ ऐसा कि देखकर हक्का-बक्का रह गया युवक
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह भी चौकाने वाला है। जी दरअसल यह मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है जहाँ जो कुछ हुआ सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ एक आदमी हॉस्पिटल पहुंचा और वहां जाकर उसने डॉक्टर को एक सब्जी वाली पन्नी पकड़ाई। इस दौरान डॉक्टर पहले तो चौंका, लेकिन पन्नी पकड़ ली। उसके बाद उस 30 साल के आदमी फ्रेस्नो ने डॉक्टर केनी बान (Kenny Bahn) से पेट के कीड़ों का इलाज करने को कहा। इस दौरान केनी को लगा ऐसे केस तो रेगुलर आते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।

हालाँकि जब फ्रेस्नो ने अपनी बीमारी डीटेल में बतानी शुरू की तो डॉक्टर के भी होश उड़ गए। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पेट से तकरीबन साढ़े पांच फुट का कीड़ा निकला था और यह बातें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया, सैन फ्रांसिस्को के इमर्जेंसी फिजिशियन डॉक्टर केनी बान ने खुद बताई। यह मामला काफी पुराना है लेकिन इस समय सोशल साइट्स पर छाया है। आपको बता दें कि केनी के मुताबिक फ्रेस्नो ने बताया कि 'उन्हें अचानक से बहुत ज़ोर से पॉटी लगी। उन्हें लगा कि पेट में मरोड़ या डायरिया की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन इसके बाद टॉयलेट में उन्होंने जो देखा, उस पर यकीन करना मुश्किल था।'

आगे फ्रेस्नो ने बताया कि, 'उन्हें अपने पीछे से कुछ लटकता हुआ नज़र आया। पहले तो वो उसे देखकर बहुत डर गए। लेकिन हिम्मत जुटाते हुए उसे बाहर खींचने लगे। काफी देर तक खींचने के बाद वो चीज़ बाहर निकली और छूटते ही रेंगने लगी। वो एक तरह का कीड़ा था।' इस मामले में केनी ने जब फ्रेस्नो की दी हुई, वो पन्नी खोली तो उसमें एक कार्डबोर्ड था, जिसपर कुछ लिपटा हुआ था। वो एक मरा हुआ टेपवॉर्म था। आप सभी को बता दें कि टेपवॉर्म एक तरह का पैरासाइट होता है, जो अधपके मीट में पाया जाता है। जी हाँ और यह इंसानों या जानवरों के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। केनी ने उसे प्लास्टिक से निकाला और जमीन पर फैला कर नापा तो उसकी लंबाई साढ़े पांच फुट के करीब थी। बताया जा रहा है यह युवक के पेट में नॉनवेज खाने के दौरान आया होगा और पॉटी के सहारे निकला गया।

OMG! खुद को प्रेग्नेंट समझ अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर्स ने पेट से निकाले दांत और बाल

बादल फटने के इस वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, आपने देखा क्या?

अचानक बढ़ने लगा बुजुर्ग महिला का पेट, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ खतरनाक खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -