सर्जरी के बाद ऐसी बिगड़ी इन अभिनेत्रियों की शक्ल की इंडस्ट्री से होना पड़ा बेदखल
सर्जरी के बाद ऐसी बिगड़ी इन अभिनेत्रियों की शक्ल की इंडस्ट्री से होना पड़ा बेदखल
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी जगह और सफलता पाने के लिए खूबसूरत दिखना जरुरी है। अगर किसी की शक्ल थोड़ी सी भी बुरी है तो वह यहाँ सफलता नहीं पा सकता। वैसे हर जगह ही चेहरे का रंग देखकर लोगों के व्यवहार के बारे में, उनके करियर के बारे में, उनके काम के बारे में अंदाजा लगाया जाता है। अगर रंग काला है तो किसी गरीब घर से है, अगर रंग गोरा है तो किसी अमीर घर से। ऐसा कहने वाले लाखों लोग दुनिया में है। ठीक ऐसे ही इंडस्ट्री में भी है। यहाँ रंग काला है तो आप या तो फिल्म इंडस्ट्री में जगह नहीं बना पाओगे और बना ली तो कुछ ही फिल्मों में दिख पाओगे और उसके बाद आपको करवानी पड़ेगी सर्जरी।

बॉलीवुड में कई अदाकारों ने सर्जरी का सहारा लिया है और उसी के दम पर वह इंडस्ट्री में आज करोड़ों कमाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो पाईं हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। इन सभी अभिनेत्रियों ने सर्जरी करवाई है किसी ने नाक की, किसी ने होंठ की तो किसी ने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवा लिए। वैसे आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जो सर्जरी के पहले तो ठीक दिखती थीं लेकिन सर्जरी के बाद उनका चेहरा ऐसा बिगड़ा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम ही नहीं मिला। आइए मिलते हैं ऐसी अभिनेत्रियों से।

कोएना मित्रा- दिल में बजी गिटार गाना तो आप सभी ने सुना ही होगा। इस गाने में कोएना मित्रा नजर आईं थी। इंडस्ट्री में कुछ ही फ़िल्में करने के बाद कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवा ली। सर्जरी करवाने के पहले कोएना को इंडस्ट्री में काम मिलता था लेकिन सर्जरी करवाने के बाद उनका चेहरा ऐसा बिगड़ा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। उसके बाद कोएना काफी समय के लिए गायब हो गईं और काफी सालों बाद उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया। इस शो में उनका लुक देखकर सभी के होश उड़ गए क्योंकि कोएना पहले जैसी बिलकुल नहीं थीं। उनका चेहरा पूरी तरह से बदल चुका था और उनकी नाक का शेप देखकर कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था। कोएना ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सर्जरी बिगड़ी तो डॉक्टर्स ने कह दिया था कि अब केवल दवाइयां और प्रार्थना ही बची है। वहीं उसी के कुछ समय बाद कोएना ने अपने बदले हुए चेहरे को कबूल कर सभी के सामने आना शुरू कर दिया। कोएना वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने साल 2001 का ग्लेडरेग्स मेघा मॉडल इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था। कोएना ने हिंदी के अलावा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। साल 2017 में भी कोएना ने खूब सुर्खियां हासिल की थी। जी दरअसल उस समय एक व्यक्ति उन्हें फ़ोन कर परेशान कर रहा था। वह बार-बार उनसे पैसों के बदले वन नाइट स्टेंड करने के लिए कह रहा था और इस वजह कोएना ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

पूनम झावर - ''न कजरे की धार, न मोतियों के हार, ना कोई किया श्रृंगार फिर भी कितनी सुन्दर हो' ये गाना भी आप सभी ने कई दफा सुना होगा। इस गाने में नजर आईं पूनम झावर एक समय में लोगों के दिलों में बस गईं थीं। इस गाने में जिसने भी पूनम झावर को देखा अपना दिल दे बैठा, हालाँकि कुछ ही समय बाद पूनम झावर ने अपने चेहरे की सर्जरी करवा ली और उसके बाद उनका चेहरा ऐसा बिगड़ा कि वह लोगों के द्वारा नापसंद की जाने लगी। कुछ ही समय बाद पूनम झावर को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और फिर वह ग्लैमरस फोटोशूट करवाने लगी। आज वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट के दम पर चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं। वैसे आप सभी ने उन्हें 'OMG' फिल्म में भी देखा होगा। उस फिल्म में पूनम झावर को देखने के बाद कई लोगों के होश उड़ गए थे क्योंकि उन्हें पहचान पाना नामुमकिन हो रहा था। वैसे पूनम झावर आज अपने बिगड़े हुए चेहरे के साथ भी खुश हैं। भले ही उनकी फैन फॉलोविंग न हो लेकिन वह अपने जीवन का आनंद ले रहीं हैं।

राखी सावंत- इनसे तो आप रूबरू होंगे। अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहने वाली राखी सावंत को भला कौन नहीं जानता। 'परदेशिया ये सच है पिया' गाने में राखी का बेहतरीन अंदाज नजर आया था। इस गाने में जो राखी नजर आईं थीं वह अब की राखी से बिलकुल अलग है। जी दरअसल पहले राखी का चेहरा काफी बेहतरी हुआ करता था लेकिन फिर उन्होंने अपने चेहरे की सर्जरी करवा ली और उसके बाद उनका चेहरा बिगड़ गया। अब राखी अपने चेहरे को मेकअप से बेहतरीन बनाती हैं हालाँकि फिर भी उनका चेहरा उतना आकर्षक नहीं लगता जितना पहले हुआ करता था। राखी ने चेहरे की सर्जरी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करवाई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि वह बदसूरत नजर आने लगी और उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। पहले राखी आइटम नम्बर करती थीं लेकिन अब तो उन्हें वह भी नहीं मिलते। खैर फिर भी राखी यह जानती हैं कि लोगों के बीच कैसे मशहूर होना है। वह हमेशा ही अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

मिनिषा लांबा - बॉलीवुड में बहुत बेहतरीन जगह बनाने वाली मिनिषा को भी आप सभी जानते ही होंगे। मिनिषा ने अपने करियर में कई अच्छी फ़िल्में की। इस लिस्ट में किडनैप, बचना ए हसीनो, वेल डन अब्बा, जिला गाजियाबाद, शौर्य, हम तुम शबाना, अनामिका, दस कहानियाँ, भेजा फ्राय शामिल है। इन सभी फिल्मों में मिनिषा को पसंद किया गया और उनके पास फ़िल्में भी आती रहीं। कई फिल्मों को करने के बाद मिनिषा ने अपनी नाक और अपने होंठ की सर्जरी करवा ली और उसके बाद उन्हें देखने वाला हर व्यक्ति हैरान रह गया। मिनिषा का लुक पूरी तरह बदल गया और जिसने भी उन्हें देखा शॉक्ड रह गया। कुछ ही समय बाद मिनिषा को काम मिलना बदं हो गया और उसके बाद मिनिषा ने शादी कर ली। हलांकि उनकी शादी भी ज्यादा समय तक न चल सकी। जी दरअसल मिनिषा ने चोरी-चुपके साल 2015 में शादी की और उसके बाद साल 2020 में उनका तलाक हो गया। अब मिनिषा सिंगल हैं।

आयशा टाकिया - वांटेड गर्ल के नाम से मशहूर आयशा टाकिया को भी आप अच्छे से जानते होंगे। कुछ ही फिल्मों में काम कर सभी के दिलों में बसने वाली आयशा टाकिया का एक समय में हर कोई दीवाना था। आयशा टाकिया ने अपने काम से लेकर अपने लुक्स तक से सभी का दिल जीता था लेकिन अचानक ही उन्होंने सर्जरी करवा ली और अपने पूरे चेहरे को बिगाड़ दिया। अब आयशा अपने लुक के चलते केवल और केवल ट्रोल होती हैं। आयशा ने टार्जन, सुपर, सोचा ना था जैसी फिल्मों में काम कर पॉपुलरिटी पाई। इन सभी फिल्मों के बदले उन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। वांटेड फिल्म में वह सलमान खान संग नजर आईं और इस फिल्म के बाद उनके पास खूब सारी फिल्मों के ऑफर आए, हालाँकि आयशा ने बहुत कम फिल्मों में काम किया। आयशा ने साल 2009 में फरहान आज़मी से शादी कर ली और शादी के बाद उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी करवा ली। शादी के बाद अब जब वह नजर आईं तो हर कोई उन्हें देखकर धोखा खा बैठा। अब आयशा जब भी नजर आती हैं या उनके फोटोज सामने आते हैं तो लोग उन्हें केवल ट्रोल करते हैं। लोगों को अब उनका चेहरा बिलकुल भी नहीं पसंद आता और सभी उन्हें भला-बुरा कहते नजर आते हैं। वैसे आयशा इसके पहले इस्लाम कबूल करने के चक्कर में भी जमकर ट्रोल हुईं थी। उन्होंने फरहान से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया था और इसी के चलते उन्हें लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

कोरोना को 'मज़ाक' समझने वाले हो जाएं सावधान, मरने से पहले इस शख्स ने लाइव जाकर बताई सच्चाई

क्या कोरोना संक्रमण की आड़ में चल रहा है अंगों का व्यापार, आखिर कैसे ठीक हो जाते हैं सेलेब्स?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल अर्थ के नए अपडेट का किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -