शरीर में इन जगहों पर लगाए सरसो के तेल, होंगे चौकाने वाले फायदे
शरीर में इन जगहों पर लगाए सरसो के तेल, होंगे चौकाने वाले फायदे
Share:

उत्तर भारत में सरसों का तेल सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की भौगोलिक स्थिति और वातावरण से यह सबसे ज्यादा मेल खाता है। आपको बता दें कि सरसों के तेल से शरीर के कुछ हिस्सों पर मालिश जरूर करनी चाहिए। क्योंकि इससे कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेहरे पर सरसों का तेल लगाने के फायदे- कहा जाता है सरसों के तेल में विटामिन ई होता है, जो चेहरे की स्किन को मुलायम और जवान बनाने में मदद करता है। इसके अलावा सरसों के तेल से दाग-धब्बों को हल्का भी किया जा सकता है।

दांतों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे- दांतों पर सरसों का तेल लगाने से यह दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है। इसी के साथ पीले दांतों को साफ भी करता है। अगर आप रोजाना एक चुटकी सेंधा नमक, कुछ बूंद सरसों का तेल और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर उंगली से दांत और मसूड़ों पर मसाज करते हैं तो आपको फायदा होगा। 

बालों में सरसों का तेल लगाने के फायदे- बालों में सरसों का तेल लगाकर हेयर कंडीशनिंग की जा सकती है। जी हाँ और इसी के साथ सिर में सरसों के तेल की मालिश से डैंड्रफ को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है और बाल मजबूत होते हैं।

दर्द या सूजन वाली जगह लगाने के फायदे- अगर चोट के कारण शरीर के किसी हिस्से पर सूजन या दर्द हो रहा है, तो आप सरसों के तेल से दर्द व सूजन को कम कर सकते हैं। जी दरअसल इसमें दर्द को कम करने वाले तत्व और सूजन को कम करने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं।

हाथ, पैर, कमर समेत पूरा शरीर- सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है, इसके चलते खुजली और दरार पड़ने लगती है। लेकिन आप नहाने से पहले शरीर पर थोड़ा सरसों का तेल लगाकर स्किन को मॉश्चराइज कर सकते हैं।

ध्यान रहे अगर आप स्किन के किसी भी हिस्से पर सरसों का तेल लगा रहे हैं, तो धूप में ना जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप के संपर्क में आने से सरसों का तेल स्किन में मेलानिन का उत्पादन बढ़ा देता है। जिससे स्किन डार्क हो जाती है।

बढ़ाना चाहती है खूबसूरती तो चेहरे पर लगाए दूध

कुछ ही दिनों में घट जाएगी चेहरे की चर्बी, करें यह सरल उपाय

रात में सोने से पहले लगा लें यह चीज, तेजी से बढ़ेंगे नाख़ून और दिखेंगे सुंदर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -