टी-20 : इन बल्लेबाजों ने जड़ें है सबसे अधिक छक्के, भारत का यह दिग्गज पहले स्थान पर
टी-20 : इन बल्लेबाजों ने जड़ें है सबसे अधिक छक्के, भारत का यह दिग्गज पहले स्थान पर
Share:

टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में अधिक रन भी बनते हैं और खूब चौके-छक्के भी देखने को मिलते हैं। क्रिकेट ने समय के साथ काफी बदलाव किया है और ख़ास बात यह है कि आज के समय में टी-20 क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट भी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में। तो आइए जानते हैं विस्तार से। 

रोहित शर्मा 

'हिटमैन' के नाम से मशहूर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में शीर्ष पर है। भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले रोहित ने 108 मैचों की 100 पारियों में कुल 127 छक्के जड़ें हैं। 

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल का नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी गप्टिल ने 88 मैचों की 85 पारियों में कुल 119 छक्के जड़ें हैं। 

कॉलिन मुनरो 

सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर कॉलिन मुनरो का नाम आता है। कॉलिन ने 65 मैचों की 62 पारियों में कुल 107 छक्के जड़ें हैं। 

क्रिस गेल

चौथे नंबर पर इस सूची में स्थान मिला है वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल को। क्रिस गेल छक्के लगाने में माहिर है। उनकी धाकड़ पारियों की पूरी दुनिया दीवानी है। क्रिस ने 58 मैचों की 54 पारियों में कुल 105 छक्के जड़ें हैं। 

इयोन मॉर्गन

पांचवे नंबर पर इस सूची में जगह बनाने में इयोन मॉर्गन कामयाब रहें हैं। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने टी-20 के 89 मैचों की 87 पारियों में कुल 105 छक्के जड़ें हैं। 


चमकते-दमकते IPL में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये 4 खिलाड़ी

BCCI परिषद् की बैठक में रणजी ट्रॉफी को लेकर हुई चर्चा

बड़ी मुश्किल में फंसा BCCI, इस कारण डेक्कन चार्जर्स को देना होंगे 4800 करोड़ रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -