ये हैं हिंदी सिनेमा की 5 'दबंग एक्ट्रेस', एक को कहा जाता है 'बॉलीवुड की क्वीन'
ये हैं हिंदी सिनेमा की 5 'दबंग एक्ट्रेस', एक को कहा जाता है 'बॉलीवुड की क्वीन'
Share:

हिंदी सिनेमा की बहुत कम अभिनेत्रियां ऐसी है, जो किसी भी विषय पर खुलकर बात करती है या फिर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही दबंग एक्ट्रेसेस की जानकारी दे रहे हैं। 

 

कंगना रनौत 

पहले स्थान पर मौजूद है कंगना रनौत। कंगना रनौत हर विषय पर खुलकर बात करती है और उनकी तरह बोलने का साहस कोई और अभिनेत्री नहीं दिखा पाती है। कंगना को अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि इस बेबाकी के कारण भी 'बॉलीवुड की क्वीन' कहा जाता है। हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह की खुसकुशी के मामले में भी उन्होंने अपनी बात खुलकर राखी थी और बॉलीवुड माफियाओं पर उन्होंने सीधे-सीधे कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

टिस्का चोपड़ा 

एक्ट्रेस टिस्का भी अपनी बेबाकी और खुले विचारों से सबको परिचित करवा चुकी है। टिस्का ने एक बार खुलासा कहा था कि एक मशहूर फिल्ममेकर ने उनका शोषण करने का प्रयास किया था, हालांकि वे खुद को बचाने में सफल रही थी। 

प्रियंका चोपड़ा 

आज देश-विदेश में नाम कमा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी मर्जी की मालिक है। प्रियंका खुलकर जीने और बोलने में विश्वास रखती है। वे इसी अंदाज के कारण कई बार फिल्ममेकर्स के निशाने पर रही है। कई बार ऐसा भी हुआ जब प्रियंका ने फिल्म साइन कर बाद में अपना नाम किसी कारणवश वापस ले लिया। इनमे फिल्म 'भारत' ताजा उदाहरण है। 

पायल रोहतगी 

आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से पायल गलत चीजों के खिलाफ़ आवाज उठती दिखती है। वहीं वह बॉलीवुड में व्याप्त भाई-भतीजावाद को भी कई बार खरी-खोटी सुना चुकी है। जबकि उन्होंने फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी पर कास्टिंग काउच का आरोप भी लगाया था। पायल ने कहा था कि शंघाई के ऑडिशन के समय दिबाकर द्वारा उनसे उनका टॉप उतारने के लिए कहा गया था। पायल ने ऐसा नहीं किया और उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

तनुश्री दत्ता 

तनुश्री दत्ता अपने हक़ के लिए लड़ना भली-भांति जानती है। वे उस समय अधिक सुर्ख़ियों में रही थी, जब उन्होंने मीटू अभियान के तहत अभिनेता नाना पाटेकर पर शारीरिक शोषण के कई गंभीर लगाए थे। हालांकि पुलिस जांच में नाना पाटेकर के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला था। 

 

 

 

माँ ऐश्वर्या की तरह ही खूबसूरत है बेटी आराध्या, देखें कुछ अनदेखी तस्वीरें

दिल बेचारा की एक्ट्रेस को रेप और एसिड अटैक की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

तापसी ने बांधे अमृता सिंह के तारीफों के पूल, बेटी सारा ने दिया यह जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -