MP: जहरीला फल खाने से बीमार पड़े बच्चे, अस्पताल में भर्ती
MP: जहरीला फल खाने से बीमार पड़े बच्चे, अस्पताल में भर्ती
Share:

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ 49 बच्चे जहरीला फल खाने से बीमार पड़ गए हैं। इस मामले को एक सरकारी प्राइमरी-मिडिल स्कूल का बताया जा रहा है। यहाँ अधिकारियों ने बीते शनिवार को इस मामले की जानकारी दी है। इस मामले में मिली जानकारी को माने तो यह स्कूल सिवनी जिले के बारघाट इलाके में स्थित है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद बीमार बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद 49 को घर भेज दिया गया।

इस पूरे मामले के बारे में अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के पास रतनजोन का पेड़ था। स्कूली बच्चों ने इसी पेड़ से फल तोड़कर खाए थे। आगे उन्होंने बताया जब बच्चे स्कूल से घर वापस लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देखने के बाद घबराए परिजन उन्हें लेकर बारघाट स्वास्थ्य केंद्र पर भागे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि 'बच्चों ने उल्टी, पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी।' इस मामले में आगे मिली जानकारी के तहत इलाज के बाद 47 बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया गया।

हालाँकि डॉक्टर अग्रवाल का कहना है कि वहीं दो अन्य बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी भेजा गया। ठीक ऐसी ही एक अन्य घटना एक दूसरे सरकारी स्कूल में भी हुई थी। जी दरअसल यह स्कूल भी बारघाट में ही स्थित है और यहां पर बीते गुरुवार को 13 बच्चे रतनजोत का फल खाकर बीमार पड़ गए थे। उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है?

पेपरलेस बजट पेश करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

MCD चुनाव के लिए AAP ने फूंका बिगुल, पार्टी ने शुरू किया 'मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -