हिमाचल में भारी बारिश से 44 साल पुराना पुल ढहा
Share:

कांगड़ा ​: देशभर में जोरदार बारिश का दौर है। हालात ये हैं कि बारिश से कहीं बाढ़ की स्थिति बन गई है तो कहीं भूस्खलन और भवन व पुल ढह रहे हैं। हालात ये हैं कि कई नदियां खतरे के निशान के उपर बह रही हैं इतना ही नहीं नदियों में उफान आ गया है। हालात ये हैं कि करीब 44 वर्ष पुराना पुल ढह गया। दुर्घटना के समय आसपास मौजूद कुछ लोगों ने मोबाईल फोन से वीडियो तैयार कर लिया।

इस वीडियो में लगभग 160 मीटर लंबे पुल के बड़े भाग को पानी अपने बहाव में बहाकर ले गया। इस दुर्घटना में हालांकि किसी तरह की केजुलिटी नहीं हुई है और न ही किसी तरह का आर्थिक नुकसान ही लोगों को हुआ। जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल हिमाचल के नूरपुर तहसील में नूरपुर तहसील को पड़ोसी राज्य पंजाब से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर निर्मित किया गया था। यह पुल हिमाचल और पंजाब को जोड़ता है। हिमाचल के नूरपुर तहसली से यह पुल पंजाब की ओर जाता है।

हालांकि पुल पहले भी क्षतिग्रस्त हो गया था इसके बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र में यातायात को रोक दिया था। उल्लेखनीय है कि करीब 10 दिन पूर्व महाराष्ट्र में मुंबई - गोवा हाईवे पर ब्रिटिश कालीन पुल तेज बारिश के चलते ढह गया था। दुर्घटना के चलते बड़े पैमाने पर बसें नदी में बह गई थीं।

दुर्घटना के शिकार 28 लोगों के शव राहत कार्य में लगे दल ने बरामद किए हैं। हालांकि इस मामले में लापता 16 लोगों की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -