बेटे के दोस्त के प्यार में पागल हुई 42 वर्षीय महिला, रचा ली शादी
बेटे के दोस्त के प्यार में पागल हुई 42 वर्षीय महिला, रचा ली शादी
Share:

एक 42 वर्षीय महिला को अपने ही बेटे के दोस्त से प्यार हो गया है, जिसकी वजह से उसे लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये महिला 4 बच्चों की मां है तथा जिससे इसे प्यार हुआ है, उसकी आयु 24 वर्ष है। तान्या और जोसू तीन वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। उस समय वह 39 वर्ष एवं जोसू 21 वर्ष का था। इनकी मुलाकात वर्ष 2018 में हुई थी। 

दरअसल तान्या के 12 और 14 वर्ष के बेटों को उस समय जोसू के घर वीडियो गेम खेलने जाना था। तब वह अपने बेटों को वहां छोड़ने गई थीं, तभी उनकी जोसू से मुलाकात हो गई। इन्होंने पिछले वर्ष शादी भी कर ली। जबकि लोग धमकियां देते रहे कि इनके रिश्ते के खिलाफ सामाजिक सेवाओं से शिकायत करेंगे। हालांकि कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपने रोमांटिक वीडियो साझा करते हैं। इनके वीडियोज पर भी लोग आलोचना भरे कमेंट करते हैं।

लोग तान्या पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होंने जोसू को बेवकूफ बनाया है। लोगों के कमेंट से तंग आकर तान्या ने कहा, 'जब हम पहली बार मिले, तब जोसू एक वयस्क था।' वहीं कुछ लोग जोसू को गलत ठहराते हैं। उनका कहना है कि वह अपने सिर पर छत के लिए तान्या का उपयोग कर रहा है। उनके बड़े बेटे को शर्मिंदगी महसूस होती होगी कि वह जोसू की 'शुगर ममा' बनी बैठी हैं। तान्या ने बताया कि उन्हें एवं जोसू को लोगों के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों हमेशा साथ रहेंगे, चाहे फिर लोग चाहें या न चाहें। उनका कहना है कि आरम्भ में उनके बच्चों को अजीब लग रहा था मगर अब वो भी जोसू के साथ घुल मिल गए हैं। उनका कहना है कि जोसू उनके बेटों के लिए बड़े भाई जैसा अधिक हैं।

शादी के बंधन में बंधा दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर, अनोखी है प्रेम कहानी

त्रिसा और गायत्री को आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार

MP के इस परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल, बेटी की तेरहवीं पर बांटे 40 हेलमेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -