भारत से चोरी हुईं, विदेशों में पहुंची..., मोदी सरकार दुनियाभर से वापस लाई 41 पुरातात्विक कलाकृतियां
भारत से चोरी हुईं, विदेशों में पहुंची..., मोदी सरकार दुनियाभर से वापस लाई 41 पुरातात्विक कलाकृतियां
Share:

नई दिल्ली: वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद विदेशों से 41 कलाकृतियों को वापस स्वदेश लाया गया है। ये अब तक वापस आई कुल वस्तुओं के 75 फीसदी से भी ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार (5 अगस्त 2021) संसद में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए दी है। किशन रेड्डी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा कि 1976 से अब तक विदेशों से कुल 54 पुरावशेष वापस भारत लाए गए हैं, जिनमें से 41 वस्तुओं को पीएम मोदी की अगुवाई में स्वदेश लाया गया है।

रेड्डी ने आगे कहा कि, 'यह गर्व की बात है कि चोरी कर विदेशों में भेजी गई अपनी विरासत वस्तुओं को हम विदेशों से भारत लाने में सक्षम हुए हैं। विगत सात वर्षों में बरामद पुरावशेषों की तादाद अब तक की सबसे अधिक है। 2014 के बाद से देश की 41 विरासत वस्तुओं को स्वदेश लाया गया है, जो कुल वस्तुओं का 75 फीसद से भी अधिक है।' उन्होंने इस सफलता का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि उनके अथक कोशिशों के कारण भारत की विरासत के पुरावशेषों को वापस स्वदेश लाया जा सका है। रेड्डी ने आगे कहा कि, 'मेरा मानना ​​है कि हाल की सफलता हमारे सांस्कृतिक संबंधों में लगातार सुधार की वजह से है, जो हमारे पीएम के विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंधों के चलते संभव हुए हैं और इसलिए उनकी जल्द वापसी संभव हुई है।' 

रेड्डी ने ASI, CBI जैसी विभिन्न सरकारी एजेंसियों की अथक कोशिशों की भी प्रशंसा की। रेड्डी ने कहा कि, '1976 से कांग्रेस सरकार ने लगभग 25 सालों तक राज किया, किन्तु इस दौरान 10 से भी कम पुरावशेषों को भारत वापस लाया गया। यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत को संरक्षित करने के प्रति कांग्रेस की सरकारों की उदासीनता और सम्मान की कमी को दर्शाता है।' बता दें कि एक हफ्ते पहले ही ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी ने भारत सरकार को सांस्कृतिक महत्व की 14 कलाकृतियों को वापस करने का फैसला किया है।

आरबीआई ने लगातार 7वीं बार रेपो रेट 4 फीसदी पर रखा बरकरार

कई महानगरों में ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का भाव

International Beer Day आज, जानिए क्या है इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -