नेपाल में आफत की बरसात, भूस्खलन से 47 की मौत
नेपाल में आफत की बरसात, भूस्खलन से 47 की मौत
Share:

काठमांडू : मुसीबतें नेपाल का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहां बीते 25 अप्रैल से रहरहकर नेपाल में भूकंप आते रहे, वहीं अब बारिश इस देश पर कहर बरपा रही है। दरअसल झमाझम बारिश के बाद यहां भूस्खलन की घटना हुई। भूस्खलन से करीब 6 गांव प्रभावित हुए हैं। इस आपदा से करीब 47 लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। दूसरी ओर कछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई जा रही है। घटना को देखते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है लेकिन अंधेरा बढ़ने के साथ परेशानी गंभीर हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे उसी दौरान तेज बारिश के बीच तेज आवाज़ हुई। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही सबकुछ जमींदोज़ हो गया।

आसपास के क्षेत्रों में जब इसकी आवाज़ सुनाई दी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दौड़कर इस ओर पहुंचे। जिसके बाद से लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारण करीब 12 लोग लापता हैं। संभावना जताई जा रही है कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इसके बाद राहत कार्य को तेज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते समय आए भूकंप में लगभग 9000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -