10 फुट लम्बाई, 30 किलो की चाबी.., रामनगरी अयोध्या में लगेगा अनोखा ताला
10 फुट लम्बाई, 30 किलो की चाबी.., रामनगरी अयोध्या में लगेगा अनोखा ताला
Share:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ तालों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने ऐसा ताला बनाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। कथित तौर पर अलीगढ़ ज्वालापुरी के निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी रूक्मणी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाया है, जिसकी लंबाई 10 फुट है। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह ताला 400 किलोग्राम वजनी है, जिसे 30 किलो की चाबी से खोला जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने यह विशाल ताला आयोध्या में बन रहे राम मंदिर को समर्पित करने के लिए तैयार किया गया है। करीब 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस ताले को बनाने में 6 माह का समय लगा, जिस पर रामदरबार की आकृति भी उकेरी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 6 इंच मोटाई का ये ताला लोहे का है। ताले का कड़ा 4 फीट का है। इसके लिए दो चाबियां बनाई गई हैं। 65 वर्षीय सत्यप्रकाश खुद  ताला बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, इस कला को बढ़ावा देने के लिए सरकारी मदद की आवश्यकता है। अभी जो ताला बनाया है, उसके लिए ब्याज में पैसे लिए गए हैं।

सत्यप्रकाश ने जानकारी दी है कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई परिवर्तन किए जाएंगे। जैसे बाक्स, लीवर, हुड़का को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले पर स्टील की स्क्रेप सीट लगाई जाएगी, जिससे उस पर जंग ना लगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें और पैसे की जरुरत है, जिसके लिए वो लोगों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।

रोना टीकाकरण केंद्रों पर कब तक लग सकेंगी वैक्सीन ? केंद्र सरकार ने दिया जवाब

Omicron ने भारत में भी बदल लिया रूप ! मिल रहे एक और नए Variant के केस

पीएम मोदी 12 जनवरी को पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -