एक घर से निकले 40 सांप और 90 अंडे, देखते ही उड़े सबके होश
एक घर से निकले 40 सांप और 90 अंडे, देखते ही उड़े सबके होश
Share:

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश से कभी-कभी चौकाने वाली घटनाएं सामने आती हैं। अब हाल ही में भी एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना संतकबीर नगर जिले की है। इस घटना के बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसर, यहां एक घर से एक साथ 40 सांप निकले हैं। केवल यही नहीं बल्कि सांपों के 90 अंडे भी मिले है। सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे लेकिन यह सच है। यहाँ एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने की खबर से इलाके के लोग दहशत में है। सभी इन्हे देखने के लिए भीड़ लगाए हुए हैं। यहाँ जिस घर से सांप निकले वह घर महुली क्षेत्र के पड़रहा गांव का है।

बताया जा राहा है घर विजय यादव का है और घर में लगातार 3 दिनों से सांप निकल रहे थे। बार बार सांप निकलने की घटना से परिवार के लोग डरे हुए थे। ऐसे में विजय ने तीसरे दिन सांप पकड़ने वाली टीम को बुलाया। टीम ने पहुँचने के बाद कई घंटे लगातार रेस्क्यू किया और घर से सांप का पूरा कुनबा बाहर निकाला। आप सभी को बता दें, घर से करीब 40 सांप और 90 अंडे मिले हैं। इस बारे में जानकारी मिलते ही गांव के ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव से भी लोग आ पहुंचे।

यहाँ दिनभर घर के बाहर लोगों का हुजूम लगा रहा और सभी देखकर हैरानी जताते रहे। बताया जा राहा है घर में बच्चे सहित 8 सदस्य रहते हैं। बीते 3 दिनों से लगातार सांप निकलने से परिवार के लोग दशहत में थे और इसी को देखते हुए सांप पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है बहुत समय तक की मशक्कत के बाद सांपों को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सांप इतने ज्यादा थे कि गिन ही नहीं पा रहे थे।

सिर्फ वैक्सीन लेना काफी नहीं, कोरोना से लड़ने के लिए लेना होगा बूस्टर डोज़ - रणदीप गुलेरिया

डॉक्टर की पत्नी के साथ 15 बार बलात्कार, FB पर मिले शख्स ने घर जाकर किया दुष्कर्म

फिर रणवीर सिंह ने करवाया अतरंगी फोटोशूट, सामने आईं तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -