झारखंड के जंगल से मिली 40 किलो वजनी लैंडमाइन, मचा हड़कंप
झारखंड के जंगल से मिली 40 किलो वजनी लैंडमाइन, मचा हड़कंप
Share:

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ एक जंगल में बृहस्पतिवार को 40 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग प्राप्त हुई है। इसकी पुलिस ने खबर दी। उन्होंने कहा कि बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खर्की गांव के समीप एक जंगल में बारूदी सुरंग मिली। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से 26 माओवादियों के पोस्टर भी प्राप्त हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने कहा कि संदेह है कि माओवादियों ने इसे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड जगुआर बल के बम निरोधक दस्ते ने बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया, जिसका वजन 40 किलोग्राम था। वही इस घटना से लोग हैरान हो गए।

वही झारखंड से एक दूसरी चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है, यहाँ एक सौतेली मां ने 3 बच्चों को खाने में जहर मिलाकर दे दिया। खाना खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ गई। मामला गिरिडीह के तिसरी थानाक्षेत्र अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के रोहनटांड़ की है। 1 बच्चे की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की मौत 2 वर्ष पहले सांप काटने से हो गई थी। उन दोनों से एक बेटी एवं 4 बेटा था। पहली पत्नी की मौत होने के पश्चात् सुनील सोरेन ने सुनीता हांसदा के साथ शादी की थी। 

चलते डंपर में लगी खतरनाक आग, ज़िंदा जला ड्राइवर

रेप के बाद दो दलित बहनों की हत्या, कांग्रेस ने दिया मदद का चेक, जो 'बाउंस' हो गया

इंस्टाग्राम पर पराए मर्द से प्यार कर बैठी शादीशुदा महिला, 9 महीने के बच्चे को छोड़ पहुंची थाने और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -