मनचलो को भारी पड़ा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करना
मनचलो को भारी पड़ा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करना
Share:

नई दिल्ली। शनिवार की रात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम का सामना करना पड़ा। दरअसल कुछ युवकों ने उनकी कार का पीछा किया। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन 4 युवकों को पुलिस के हवाले करवा दिया। दरअसल चाणक्यपुरी क्षेत्र में जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने वाहन से एयरपोर्ट से जा रही थीं तो इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।

ऐसे में उन्होंने 100 नंबर पर काॅल किया। दरअसल ये आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू काॅलेज के बीएससी के विद्यार्थी हैं। युवक एक दोस्त के यहां पार्टी में गए थे। युवक शराब के नशे में थे। इन पर आरोप था कि इन्होंने वाहन को ओव्हर टेक करने का प्रयास किया था। हालांकि इन युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। थाने से इन युवकों को छोड़ दिया गया।

इन लड़कों पर आरोप था कि इन लोगों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के वाहन का पीछा किया था और उनके वाहन को ओव्हर टेक करने का प्रयास किया था केंद्रीय मंत्री ने अपने वाहन को चेस किया और फिर पुलिस को काॅल किया था। 

महाराष्ट्र सरकार को मिली इंदू मील की जमीन, बनेगा स्मारक

स्मृति ईरानी ने कहा, उत्तर प्रदेश में मोदी लहर की है जीत

मनोरंजन करती नज़र आईं पूनम महाजन, कहा- हमें तो गुजरात का शेर पता है

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -