होली पर रंग लगे कपड़ों को इन घरेलू नुस्खों से करें चकाचक
होली पर रंग लगे कपड़ों को इन घरेलू नुस्खों से करें चकाचक
Share:

होली का पर्व हर साल आता है और इस पर्व को लोग बहुत पसंद करते हैं। होली रंगों से भरा त्यौहार है और इस पर्व पर लोग रंगों से खेलते हैं। इस साल होली का पर्व 29 मार्च को यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में आज ही हम आपको बताने जा रहे हैं अगर आपके कपड़ों पर रंग लग जाए तो आप कैसे उसे छुड़ा सकते हैं? आइए बताते हैं।

सफेद विनेगर - अगर आपको रंग लगे कपड़ों को चमकाना है तो सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप वेनेगर अपने लॉन्ड्री में डालें और उसके बाद कपड़े धोये।

बेकिंग सोडा - अगर आप होली खेलने के बाद कपड़े धो रहे हैं तो उसमें बेकिंग सोडा मिला दें। आप ब्ल‍िच के साथ बेकिंग सोडा मिलाएंगे तो यह और भी ज्यादा इफेक्ट‍िव होगा।

बर्तन धोने वाले साबुन से - आप होली का रंग कपड़ों से छुड़ाना चाहते हैं तो बर्तनों को चमकाने वाला साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे आपको बड़ा लाभ होगा और आपके कपड़े चमक जाएंगे।

नींबू का जूस - आप होली का रंग अपने कपड़ों से निकालना चाह रहे हैं तो कपड़ों को कुछ देर के लिए नींबू के जूस में भि‍गो दें। ध्यान रहे करीब आधा कप नींबू का जूस कपड़ों पर लगाकर रख दें और उसके बाद उसे साबुन से साफ कर लें। आपका कपड़ा साफ हो जाएगा। इस तरह से आप खुलकर मस्ती में होली खेल सकते हैं और उसके बाद आसनी से अपने कपड़ों पर लगे दाग को छुड़ा सकते हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मना सकेंगे होली, डोल यात्रा पर भी बैन।।।राज्य सरकार का फैसला

होली के बाज़ारों से 'रौनक' गायब, क्या इस बार भी 'त्यौहार' को खा जाएगा कोरोना

'पूरा परिवार ईसाई बन जाओ।।।', धर्मान्तरण का दबाव डालने वाली कैथोलिक नन को हाई कोर्ट से जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -