मध्यप्रदेश के इन लोगों को किया जाएगा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित
मध्यप्रदेश के इन लोगों को किया जाएगा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित
Share:

भोपाल। गणतंत्र दिवस पर हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस साल पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा कर दी गई है। वहीं इस साल मध्यप्रदेश के चार लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। झाबुआ के रहने वाले रमेश परमार और शांति परमार, गुड़ियाओं का निर्माण करते है, इनके द्वारा निर्मित गुड़ियाए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इन्हे कला के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

83 वर्षीय आदिवासी महिला जोधइया अम्मा जो उमरिया जिले की रहने वाली है। अम्मा को भी कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, आदिवासी कला की शुरुआत जिले में अम्मा के द्वारा की गई है। जोधइया अम्मा के जो गुरु थे, स्व.आशीष स्वामी उनकी बेहद इच्छा थी कि, अम्मा को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा जाए। अम्मा आदिवासी कला के क्षेत्र में अभी भी लगातार काम कर रही है, उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग देश-विदेश में प्रसिद्ध है। पूर्व राष्ट्रपति ने अम्मा को नारी शक्ति सम्मान से भी नवाज़ा था। अम्मा कभी स्कूल नहीं गई है, लेकिन अपनी अद्भुत कला से पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। 

डॉ. मुनीश्वर चंदावर जो की जबलपुर जिले के रहने वाले है। उन्हें मेडिसिन के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। डॉ. मुनीश्वर चंदावर जबलपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं साथ ही वह मेडिसिन विशेषज्ञ भी हैं। डॉ. मुनीश्वर चंदावर मरीजों से उनके इलाज के लिए सिर्फ 20 रुपए ही फीस लेते हैं।

बसंत पंचमी के अवसर पर केसर जल से किया जाएगा बाबा महाकाल का अभिषेक

संगमरमर से बनकर तैयार हुआ भव्य अन्नपूर्णा मंदिर, देखने को मिलेंगी 300 मुर्तियां

बसंत पंचमी पर माँ वाग्देवी के पूजन की तैयारियां भोजशाला में की जा चुकी है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -