Video...लोगों को खिलौनों की तरह उछालता रहा हाथी, 4 की मौत
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हाथी भड़क गया और उत्पात मचाने लगा। इस हाथी को काबू में किया जाता तब तक इसने कुछ लोगों को उठा उठाकर फैंक दिया। यह हाथी लोगों को खिलौनों की तरह उछालने लगा। मिली जानकारी के अनुसार जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने हमला कर दिया था। इसमें से एक हाथी अधिक उग्र हो उठा। हाथी ने अपनी सुंड में लोगों को उठाना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान एक महिला भी हाथी के हमले की चपेट में आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार नशिग्राम गांव में सुबह के समय हाथियों ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घायल हुए लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर बाघासोल गांव में हाथी ने अपनी सूंड से जिन लोगों को मारा उनमें प्रकाश बोयरा 40 वर्ष भी शामिल था।

प्रकाश को हाथी ने उठाकर पटक दिया। वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हाथी द्वारा उत्पात मचाने के मामले में करीब 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -