पुलिस-नक्सली मुठभेड़ से लगा जाम, 4 नक्सली ढेर
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ से लगा जाम, 4 नक्सली ढेर
Share:

बुंडू : झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। रांची-जमशेदपुर एनएच 33 पर बुंडू-धाधराबेड़ा के पास दो किमी अंदर नावाडीह के जंगल में रात्रि करीब 2 बजे तक नक्सलियों और पुलिस में भारी फायरिंग हो रही थी। फायरिंग में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए, जबकि चार नक्सलियों को मार दिया गया। गोलीबारी में अन्य नक्सलियों में से कुछ नक्सलियों के घायल होने की जानकारी भी मिली है लेकिन इस मामले में स्पष्टतौर पर जानकारी नहीं मिल पाई है।

घायल जवानों को मेडिका चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ में रांची पुलिस के दल सीआरपीएफ की तीन बटालियन और एसएसबी के जवान आदि सम्मिलित थे। रात्रि करीब 1 बजे तक पुलिस की ओर से 1200 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान करीब 5 बार मोर्टार से नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जमशेदपुर पर करीब 2 किलोमीटर ओर रांची में लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा।

पुलिस ने वाहनों की लाईट बंद कर दी। अंधेरा होने पर नक्सलियों को गोलीबारी करने में परेशानी होती रही। रांची की ओर लगे जाम में आने और जाने वाले वाहन करीब 2 घंटे तक फंसे रहे। फिर वाहन वापस लौट गए। इस क्षेत्र में अब केवल पुलिस के वाहन ही खड़े थे। पुलिस ने नक्सलियों को हर ओर से घेर लिया था। 15 फरवरी से नक्सलियों ने दो दिन का बंद रखा था। इसके बाद सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश करते रहे। पैट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -