मन की शांति के लिए इन 4 मंत्रों का करें जाप, नहीं होगा डिप्रेशन
मन की शांति के लिए इन 4 मंत्रों का करें जाप, नहीं होगा डिप्रेशन
Share:

हम सभी इस बात को जानते हैं कि मन को शांत रखना कितना जरुरी है। जी हाँ और इसके लिए मेडिटेशन के साथ साथ कुछ खास मंत्रों का जाप किया जा सकता है। जी हाँ, आपको बता दें कि इन मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि यह न सिर्फ आपके मन को शांत रख सकते हैं बल्कि स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन मंत्रों का जाप करने से कई और फायदे हो सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं वह मंत्र।

शिव मंत्र का करें जाप- कुछ ऐसे मंत्र होते हैं जो आपके मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ आपको स्वस्थ भी रखते हैं। इसी के साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ाते हैं। इनमे से एक मंत्र है शिव मंत्र ''ऊँ नमः शिवाय''। कहा जाता है यह मंत्र भगवान शिव का बहुत ही सरल व प्रभावी मंत्र है। जी हाँ और इसे रुद्राक्ष की माला से जपने से भगवान शिव बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं। रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें। आप सुबह या शाम कभी भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

रविवार को सूर्यदेव की पूजा के बाद जरूर करें ये आरती

गायत्री मंत्र का करें जाप- चारों वेदों में गायत्री मंत्र का उल्लेख किया गया है। जी दरअसल मेडिटेशन करने वाले ज्यादातर इस मंत्र का जाप करते हैं। 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्- इस मंत्र के ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि नियमित तीन बार इसका जाप करने वाले व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्तियां और ऊपरी बाधाएं नहीं फटकती हैं।

भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र- मन को शांत करने और तनाव को दूर करने के लिए आप भगवान विष्णु के ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय'' मंत्र का जाप कर सकते हैं। जी हाँ और यह द्वादश अक्षर मंत्र भगवान विष्णु का अमोघ मंत्र है। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से पित्र दोष से भी राहत मिलती है। इस मंत्र का जाप सूर्यास्त से पहले करने पर लाभ मिलता है।

गणेश गायत्री मंत्र का जाप- मन की शांति के लिए रोजाना 108 बार ''ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात'' का जाप करें। जी दरअसल भगवान गणेश के भक्त इस मंत्र का जाप हर बुधवार को कर सकते हैं, लेकिन मन की शांति के लिए आप इस मंत्र का जाप सुबह या शाम में किसी भी समय कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि 11 दिन तक शांत मन से इस मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

आपको शक्तिशाली बना सकते हैं नंदी के ये मंत्र, रोज करें जाप

हनुमान जी के इन मन्त्रों के जाप से हर कष्ट होंगे दूर, आज जरूर करें जाप

ये हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, जाप से हर कष्ट होगा दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -