UP: फतेहपुर में गैस के गुब्बारों में हुआ विस्फोट, बच्चे घायल
UP: फतेहपुर में गैस के गुब्बारों में हुआ विस्फोट, बच्चे घायल
Share:

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल, यहां गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 स्कूली बच्चे झुलस गए हैं। बताया जा रहा है उन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत यह हादसा बीते शनिवार को हुआ। यहाँ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत यहाँ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि बनकर आई थीं, उन्होंने ही खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए गैस से भरे गुब्बारे छोड़े थे। इस दौरान एक बच्चे ने गुब्बारे की एक स्ट्रिंग पकड़कर उन्हें नीचे करने की कोशिश की थी। वहीं जैसे ही यहाँ बच्चे गुब्बारों के लिए चिल्लाने लगे, गुब्बारे में विस्फोट हो गया और बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है घायल बच्चों की पहचान महेंद्र, अभिषेक, विवेक और नवनीत के रूप में हुई है, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं।

इस मामले में सबसे खतरनाक और हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस मामले में ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर नितिन का कहना है कि, 'गैस के गुब्बारों में विस्फोट होने से 4 बच्चे झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' वहीं सभी बच्चे भिठौरा प्रखंड के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

स्कूल के 26 छात्र एक साथ हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों में मचा हाहाकार

जज के चयन की प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सलाह

उर्फी जावेद के नए लुक ने उड़ाए फैंस के होश, देखकर बोले यूजर्स- तू नहीं सुधरेगी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -