'39th' इंडिया डे परेड में शामिल होंगी ये टीवी एक्ट्रेस
'39th' इंडिया डे परेड में शामिल होंगी ये टीवी एक्ट्रेस
Share:

नई दिल्लीः टीवी की सबसे फेमस अभिनेत्री हिना खान अपनी अभिनय और स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। हिना खान पहली ऐसी टेलीविजन अभिनेत्री बनी हैं जिन्हे 18 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने जा रह '39th इंडिया डे परेड' में ग्रेंड मार्शल बनकर सम्मिलित होने का निमंत्रन मिला है। इस परेड में ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल होना हर भारतीय के लिए एक सम्मान की बात है। हिना से पहले बॉलीवुड की कई और कलाकार भी इस परेड में हिस्सा ले चुकी हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन के आधिकारिक अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस वर्ष हिना खान '39th इंडिया डे परेड' में सम्मिलित होने वाली हैं। ट्वीट में लिखा है 'इंडिया डे परेड-रविवार 18 अगस्त, सबसे खूबसूरत और प्रतिभा से धनी टेलीविजन और सिनेमा अभिनेत्री हिना खान के साथ भारत की 73वी स्वतंत्रता दिवस को सेलेब्रेट करें'। इस परेड में बॉलीवुड कलाकारों के अलावा हजारों इंडियंनस भी शामिल होते हैं। इस परेड का मुख्य उद्देश्य सैन्य बलों के वीरता एवं बलिदान को सम्मान देना है। इस बार 'इंडिया डे परेड की थीम 'अपने सैनिकों का समर्थन करो, अपने सैनिकों को सलाम करो' रखी गई है।

हिना खान से पहले बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, कमल हसन, श्रुति हसन, परीणिती चौपड़ा, अनुपम खैर और प्रियंका चोपड़ा भी इस परेड में ग्रेंड मार्शल बनकर सम्मिलित हो चुके हैं। 18 अगस्त को होने जा रही इस परेड में हिना खान के अतिरिक्त सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर भी ग्रेंड मार्शल बनकर सम्मान प्राप्त करने वाले हैं। हिना खान अंतिम बार टेलीविजन सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कौमोलिका के भूमिका में दिखी थीं। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'लाइन्स' से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने की तैयारी कर रही हैं। जिसका पहला लुक कांस फेस्टिवल में रिलीज़ किया जा चुका है।

पूर्व बीजेपी नेत्री सुषमा स्वराज की मौत पर टेलीविजन कलाकारों ने जताया शोक

Ekta Kapoor के बेटे को लेकर मोना सिंह ने किया यह दावा

The Kapil Sharma Show : इस लोकप्रिय एक्टर पर धोखाधड़ी का लगा आरोप, केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -