मुंबई में फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में सामने आए 599 नए मामले
मुंबई में फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में सामने आए 599 नए मामले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोविड-19 के 3,670 नए मामले सामने आए हैं जो एक चौकाने वाला आंकड़ा है। जी दरअसल यहाँ बीते कल आए इतने अधिक मामले सामने आने से सभी हैरान है। कहा जा रहा है सामने आने वाले इतने संक्रमण के मामलों में से 36 लोगों की मौत हो गयी है। इस मामले के बारे में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि, 'राज्य में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,56,575 हो गयी है। जबकि संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 51,451 पर पहुंच गया है।'

इस मामले में अधिकारी का कहना है बीते शुक्रवार को स्वस्थ हुए 2,422 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी जा चुकी है। इस मामले के बारे में अधिकारी ने यह भी कहा है कि, 'राज्य में अब तक 19,72,475 लोग ठीक हो चुके हैं और 31,474 लोगों का उपचार चल रहा है।' जी दरअसल मुंबई से संक्रमण के 599 नए मामले आए और इसी के साथ चार और मरीजों की मौत होने की भी खबर है। कहा जा रहा है मुंबई में अब तक 3,12,902 मामले आए हैं और 11,409 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं नासिक खंड में संक्रमितों की संख्या 2,80,494 और मृतकों की संख्या 5170 हो चुकी है। इसके अलावा पुणे खंड में अब तक 5,07,380 मामले आए हैं और 11,660 लोगों की मौत होने की खबर है।

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय ना करें ये गलतियां, नहीं तो होगी भारी हानि

सोने की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है चांदी के भाव

Ind VS Eng: 'शतकवीर' रोहित का एक और कारनामा, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -