यूरोप पलायन करने के दौरान समंदर में डूबी नाव, 36 की मौत
यूरोप पलायन करने के दौरान समंदर में डूबी नाव, 36 की मौत
Share:

इस्तांबुल : सितंबर 2015 का वो दृश्य जब दरिया किनारे आयलन कुर्दी नाम के बच्चे का शव पड़ा था और आज फिर से 36 लोगों के जिंदा समंदर की कोख में समाने की खबर में कोई फर्क नही है। अर्थात् बीते साल और अब इस तस्वीर में कोई बदलाव नही आया है। तुर्की के समंदर के किनारे अवैध रुप से युरोप में घुसने की कोशिश करते 36 लोग जिंदा तो नही पहुंचे लेकिन उनका शव जरुर पहुंच गया।

मरने वालों में कई महिलाएं व बच्चे भी है। दो दिन में कुल 36 शव मिले है। पहले दिन 14 और दूसरे दिन 21 शव तुर्की के तट पर मिले। हांलाकि अब तक यह स्पष्ट नही हुआ कि ये सभी लोग किस देश से तुर्की में घुसने का प्रयास कर रहे थे। आयलन का परिवार भी समंदर के रास्ते तुर्की होते हुए युरोप में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही पूरे परिवार की मौत हो गई।

ये लोग जब एजियन सागर से यूरोपीय संघ के सदस्य देश यूनान जा रहे थे, तभी उनकी नौका डूब गई थी। समाचार एजेंसी के मुताबिक खराब मौसम के कारण दो नौकांए बीच समंदर में ही डूब गई। हांला कि अब भी ये स्पष्ट नही हुआ है कि कितनी नावें समंदर में डूबी है। इस साल में यूरोप में नए जीवन की तलाश के लिए पलायन करने वालों की ये पहली घटना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -