गुजरात में दोपहर 1 बजे तक 34.48 फीसद हुआ मतदान, तापी जिले में सबसे अधिक वोटिंग
गुजरात में दोपहर 1 बजे तक 34.48 फीसद हुआ मतदान, तापी जिले में सबसे अधिक वोटिंग
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों में 89 सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण के मतदान के लिए 25393 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। इसी के साथ आज 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में दर्ज हो जाएगी। पहले चरण में 339 निर्दलीय भी अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। बता दें कि, इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 जिलों में 89 सीटों पर मतदान हो रहा है।  2017 के चुनाव में इन सीटों में से भाजपा ने 48 पर जीत दर्ज की थी, जबकि 40 सीटें कांग्रेस के खाते में आईं थी। दोपहर 1 बजे तक गुजरात में 34.48 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.95 फीसद वोटिंग हुई थी। राज्य में सर्वाधिक वोटिंग तापी जिले में दर्ज की गई है, यहाँ 1 बजे तक 46.35 फीसद मतदान हो चुका है, वहीं पोरबंदर में सबसे कम 30.20 फीसद वोटिंग हुई है। 

इससे पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा भी मौजूद रहीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद रविंद्र जडेजा ने मतदान किया। बता दें कि, रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर नॉर्थ से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। 

'विझिंजम हमला शांति भंग करने के इरादे से किया गया': CM विजयन

देश को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा, स्वरा भास्कर को देख बोली भाजपा

AAP नेता सत्येंद्र जैन को जेल या बेल ? दिल्ली हाई कोर्ट ने ED से माँगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -